धर्म
ऋतु सिंह | Jan 23, 2026, 06:53 AM IST
1. ये बेटे अपनी मां के जीवन में खास उद्देश्य लेकर आते हैं

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार कुछ लड़कों का जन्म इसलिए होना माना जाता है क्योंकि उनका मां के साथ रिश्ता केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि कार्मिक यानी पूर्व जन्म के कर्मों से जुड़ा होता है. ये बेटे अपनी मां के जीवन में खास उद्देश्य लेकर आते हैं. ये मकसद कार्मिक होता है ये बेटे कभी मां को सुरक्षा देने, कभी अधूरे कर्म पूरे करने और कभी आत्मिक संबंध निभाने के लिए जन्म लेते हैं.
2.पूर्व जन्मों के अधूरे कर्मों को पूरा करने आते हैं ये बेटे

अंक ज्योतिष में कुछ जन्मतिथियां ऐसी मानी गई हैं जिन पर जन्मे लड़के केवल एक संतान बनकर ही अपनी मां के कोख से जन्म नहीं लेते बल्कि वे कर्मिक बंधन (Karmic Bond) के साथ जन्म लेते हैं. खासकर मां के साथ उनका रिश्ता सिर्फ इस जन्म का नहीं, बल्कि पूर्व जन्मों के अधूरे कर्मों का विस्तार माना जाता है.
3. फिर उसी मां की कोख से जन्म लेते हैं ये लड़के

कई बार ऐसा होता है कि कुछ संतान अपने माता-पिता के ऋण को चुकाए बिना ही दुनिया से किसी कारणवश चले जाते हैं. ऐसे बच्चों का उस जन्म का कर्म अधूरा रह जाता है. और अगर माता-पिता से लगाव इन लड़कों का बहुत रहा होता है तो ये उसी घर में वापस आने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं. मां के साथ उनका कार्मिक और आत्मिक रिश्ता इतना जबरदस्त होता है कि यूनिवर्स को भी इनकी जिद माननी पड़ती हैं. और ये फिर उसी मां की कोख से जन्म लेते हैं. यह रिश्ता सामान्य भावनात्मक जुड़ाव से कहीं गहरा होता है. इसमें सेवा, संघर्ष, त्याग, ऋण और आत्मिक सुधार की ऊर्जा जुड़ी होती है.
4.इन तारीखों पर जन्मे लड़के माने जाते हैं कार्मिक

1, 4, 7, 13, 16, 19, 22, 24, इन मूलांकों वाले लड़कों का चंद्र और शनि ऊर्जा से गहरा संबंध माना जाता है, जो कर्म और भावनात्मक बंधन का प्रतीक है. ये अपनी मां से इतने कनेक्टेड होते हैं कि मां के लिए दोबारा जन्म लेते हैं और जो भी अधूरे इनके कर्म बाकी होते हैं वो पूरे करते हैं और आत्मिक रिश्ता इनका बहुत मजबूत होता है.
5.वे वंश की कर्म-रेखा (Karmic Lineage) को शुद्ध करने आते हैं

न्यूमेरोलॉजी मानती है कि ऐसे लड़के सिर्फ परिवार के लिए नहीं आते बल्कि वे वंश की कर्म-रेखा (Karmic Lineage) को शुद्ध करने आते हैं. हालांकि इनका जीवन अक्सर आसान नहीं होता लेकिन इनकी आत्मा का उद्देश्य होता है. न्यूमेरोलॉजी मानती है कि ऐसे लड़के पिछले जन्म में मां के प्रति कोई अधूरा कर्तव्य छोड़ गए थे, इसलिए इस जन्म में वे सेवा, सुरक्षा या भावनात्मक सहारा देने आते हैं. कई बार मां और बेटे के बीच संघर्ष भी इसी कर्मिक बंधन का हिस्सा माना जाता है.
6.कार्मिक रिश्ता कैसे पहचाना जाए?

कार्मिक रिश्ते की पहचान के कुछ संकेत आपको मिल सकते हैं- जैसे मां–बेटे का रिश्ता सामान्य से अधिक गहरा हो या बिना बोले ही बेटा, मां की हर भावनाएं समझ जाता है तो ये कार्मिक रिश्ते का ही संकेत है. इसके अलावा अगर मां और बेटे में दूरी के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है या रिश्ते में त्याग, संघर्ष और सेवा की भावना हो तो ये कार्मिक संबंध बताता है.
7.इनका जीवन कैसा होता है

इन तारीखों पर जन्मे लड़के अक्सर भावनात्मक रूप से गहरे और संवेदनशील होते हैं और समय से पहले परिपक्व और जिम्मेदार बन जाते हैं. ये परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता देने वाले,आध्यात्मिक या सोच में गहरे विचारक के साथ ही जीवन में उतार-चढ़ाव को झेलते हैं लेकिन मजबूत आत्मबल इनको कभी टूटने नहीं देता है और ये अपने मकसद में कामयाब होते हैं.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से