Advertisement

Horseshoe Ring: घर में कहां और कैसे लगाएं काले घोड़े की नाल? जानिए इसका छल्ला पहनने से क्या होंगे फायदे 

Black Horseshoe Ring Benefits: कई लोग घरों के बाहर यानि मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लटकाते हैं, या फिर घोड़े की नाल का कड़ा या अंगूठी पहनते हैं. क्योंकि तंत्र और ज्योतिष शास्त्र में इसे  नजर विरोधी बताया गया है. इसे पहनने से घर में लगाने से सकारात्मकता आती है और बुरी नजर से बचाव होता है. 

Abhay Sharma | Nov 09, 2025, 07:00 PM IST

1.शनिदेव का प्रभाव

शनिदेव का प्रभाव
1

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घोड़े की नाल को मुख्य द्वार पर लगाने से या इसकी अंगूठी और कड़ा धारण करने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं और उनकी कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है. वास्तु के हिसाब से घोड़े की नाल में हर विपदा को हरने की शक्ति होती है. 

Advertisement

2.घर में कहां लगाएं घोड़े की नाल? 

घर में कहां लगाएं घोड़े की नाल? 
2

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए, घर के मुख्य द्वार पर लगाएं. इसके अलावा शनि दोष दूर करने के लिए पलंग पर नाल टांगें,  परिवार में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए काले घोड़े की नाल को मुख्य द्वार पर यू आकार में टांगें.   

3.किन परिस्थितियों में करें धारण? 

किन परिस्थितियों में करें धारण? 
3

शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती है, तो काले घोड़े की घिसी हुई नाल की अंगूठी पहनें, बनते काम बिगड़ जाते हैं तो घोड़े की नाल की अंगूठी शनिवार के दिन मध्यमा यानी बीच वाली उंगली में पहनें. किसी भी ग्रह बाधा से परेशान लोग काले घोड़े की नाल का कड़ा पहनें, मानसिक तनाव-डिप्रेशन रहता है तो अंगूठी पहनें. 

4.किस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल?

किस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल?
4

वास्तु शास्त्र की मानें तो जिनका घर का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में हो, उन्हें घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े का नाल टांगना चाहिए. मान्यता है कि नाल को काले में कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की वृद्धि होती है और इससे शनि के प्रकोप के बुरे परिणाम खत्म हो जाते है.

5.कौन से पैर की नाल होती है ज्यादा प्रभावशाली 

कौन से पैर की नाल होती है ज्यादा प्रभावशाली 
5

तंत्र विद्या में बताया जाता है कि काले घोड़े के आगे के दाएं पैर की नाल सबसे ज्यादा प्रभावशाली होती है. अगर वह पुरानी होती है तो इसका और भी ज्यादा असर होता है.  काले घोड़े की नाल का छल्ला दाएं हाथ की मध्यमा यानी बीच वाली उंगली में धारण करना फायदेमंद होता है.

6.वैज्ञानिक दृष्टिकोण

वैज्ञानिक दृष्टिकोण
6

वैज्ञानिक दृष्टिकोण देखें तो बताया जाता है कि घोड़े के नाल की अंगूठी के धारण करने से शरीर में खून का अच्छा संचार होता है और आयरन की कमी भी दूर होती है. हालांकि, इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं है. आयरन की कमी हो तो सबसे पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें.

  

7.Disclaimer:

Disclaimer:
7

Disclaimer: यह ज्योतिष और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement