धर्म
ऋतु सिंह | Nov 14, 2025, 08:59 AM IST
1.इस समय राहु की महादशा और मंगल की अंतर्दशा चल रही है

ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रीतिका मजुमादर के अनुसार नीतीश कुमार (जन्म–1 मार्च 1951, सिंह लग्न, वृश्चिक राशि) की कुंडली में इस समय राहु की महादशा और मंगल की अंतर्दशा चल रही है, जो सत्ता पाने के लिए बेहद प्रभावी संयोजन माना जाता है. उनकी कुंडली में गुरु, सूर्य और बुध का प्रभाव ऐसा तंत्र बना रहा है जो “पद और प्रतिष्ठा” को स्थिर रखने का संकेत देता है.
2.उच्च के बृहस्पति का होना नीतीश के लिए सबसे बड़ा वरदान

गोचर में 14 नवंबर को भाग्य स्थान में उच्च के बृहस्पति का होना नीतीश के लिए सबसे बड़ा वरदान माना गया है. मंगल का लग्न और पराक्रम भाव पर विशेष प्रभाव उनके लिए निर्णायक साबित हो सकता है. ग्रहों का यह योग बताता है कि सत्ता की डोर अभी भी उनके हाथों में रहने की संभावना प्रबल है.
3.तेजस्वी यादव की कुंडली में बुध महादशा और राहु अंतरदशा

दूसरी ओर, तेजस्वी यादव (जन्म–9 नवंबर 1989, मकर लग्न, कुंभ राशि) की कुंडली में बुध महादशा और राहु अंतरदशा है. राहु लग्न भाव में बैठकर उनकी ऊर्जा को अस्थिर कर रहा है और मनचाहा पद पाने में बाधा डाल रहा है. साथ ही, वे शनि की साढ़े साती के तीसरे और सबसे कठोर चरण से गुजर रहे हैं, जो बड़े बदलाव देता तो है, लेकिन आसानी से नहीं. हालांकि दूसरी तरफ मंगल, शुक्र और बुध के शुभ योग उन्हें मजबूती दे रहे हैं.
4. तेजस्वी की किस्मत में राजयोग है, लेकिन...

गोचर में सूर्य और शुक्र नवम भाव से शुभ फल देंगे, तथा जाते हुए शनि उन्हें अप्रत्याशित मदद दे सकते हैं. मगर कमजोर सूर्य, राहु और गुरु सत्ता की दौड़ में रुकावट पैदा करते दिख रहे हैं. यही कारण है कि ज्योतिषीय गणना बताती है तेजस्वी की किस्मत में राजयोग है, लेकिन उसका फल मिलने में बाधाएं अभी भी मौजूद हैं.
5.राजनीतिक महत्व, पराक्रम और संघर्ष की ओर इशारा

दोनों की कुंडलियां राजनीतिक महत्व, पराक्रम और संघर्ष की ओर इशारा करती हैं, लेकिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि इस समय नीतीश कुमार की ओर अधिक अनुकूल दिखाई देती है, जबकि तेजस्वी “राजयोग की दहलीज़” पर खड़े हैं, पर राहु-शनि की परीक्षा अभी बाकी है.
6.ये भी ध्यान में रखें बात

Disclaimer: यह खबर ज्योतिष और ग्रहों की गणनाओन के आधार पर बनी है. कुंडली में ग्रहों के हेर-फेर और दशाओं से आकलन में अंतर हो सकता है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से