धर्म
ऋतु सिंह | Jul 13, 2025, 12:19 PM IST
1.पहला सोमवार सावन का होगा बेहद खास

5 राशियों के जातकों पर भगवान शिव की कृपा होगी और इनके कार्य सफल होंगे. श्रावण का पहला सोमवार आपके लिए नए अवसर और नई संभावनाएं लेकर आ रहा है.इस दिन कोई भी नया काम शुरू करने पर आपको सफलता मिल सकती है. आइए जानें किन 5 राशियों के लिए श्रावण का पहला सोमवार शुभ है और क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं.
2.मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए श्रावण का पहला सोमवार नई नौकरी का शुभ समाचार लेकर आ सकता है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है. भगवान भोलेनाथ का नाम लेकर प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी. आपकी मेहनत रंग लाएगी और समय आपके अनुकूल रहेगा. श्रावण का पहला सोमवार आपके लिए नई संभावनाओं और अवसरों से भरा रहेगा. कामकाज में आपको खुशी मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
3.कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी श्रावण का पहला सोमवार शुभ साबित होगा. करियर के लिए यह दिन काफी अच्छा रहेगा. व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं या लाभ कमाने के बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आप अपने व्यवसाय के लिए नए विचारों पर भी काम कर सकते हैं. अगर आप स्वयं के विवेक से काम लेंगे और अपनी योजना के अनुसार काम करेंगे, तो आपको सफलता के नए रास्ते मिल सकते हैं. आपको अपना मनोबल मजबूत रखना चाहिए. दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें.
4.सिंह राशि

श्रावण के पहला सोमवार सिंह राशि के लिए पुण्य फल देगा. इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी. आज के दिन आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है, जो आपकी तरक्की का कारण बन सकता है. आज के दिन आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है, ताकि आप बेहतरीन मौकों को पहचान सकें और आगे बढ़ सकें. उस दिन आपको कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है. आज के दिन आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी साख मज़बूत होगी. खुद पर भरोसा रखें और मेहनत से पीछे न हटें.
5.वृश्चिक राशि

सावन का पहला सोमवार वृश्चिक राशि वालों के लिए सफलता की नई लहर लेकर आने वाला है. आप जो भी नया काम करने की सोच रहे हैं, उसे सावन के पहले सोमवार को कर सकते हैं क्योंकि समय अनुकूल है. हालाँकि, इस संबंध में आपको दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से मदद मिलेगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे. आपकी यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
6.कुंभ राशि

श्रावण के पहले सोमवार को कुंभ राशि के जातक भी सफलता का स्वाद चख सकते हैं. आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी, जिससे आपका नेटवर्क मज़बूत होगा. रचनात्मक लोगों के लिए यह दिन बेहतरीन रहने वाला है. आप अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएँगे. आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं, तो शुरुआत के लिहाज़ से यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी.
7.सावन के हर सोमवार सभी राशियां बस एक काम जरूर करें

ये 5 राशियां तो भोले बाबा को बहुत प्रिय होती हैं लेकिन अगर आप किसी भी राशि के हैं तो पूरे सावन या सावन के हर सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित जरूर करें. साथ ही उस जल में आप घी, धतूरा, बेल पत्र, भांग और सफेद फूल जरूर मिला लें. शाम के समय शिवलिंग पर ये जल अर्पित कर शिवजी से आशीर्वाद मांगें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.