धर्म
Abhay Sharma | Mar 07, 2026, 09:12 PM IST
1.नाखून चबाना (Photo Credit - AI Generated)

ज्योतिष के अनुसार जो लोग नाखून चबाते हैं उनका सूर्य कमजोर होने लगता है और इन लोगों को आंखों की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप इस आदत को ठीक कर लेते हैं तो आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी सेहत में भी सुधार होगा. (Photo Credit - AI Generated)
2.पैर हिलाने की आदत

बैठे-बैठे पैर हिलाने का मतलब है व्यक्ति किसी चीज के बारे में लगातार सोच रहा है, इसका अर्थ है आपका चंद्रमा कमजोर है, जो लोग खाली बैठे हुए पैर हिलाते हैं वह मानसिक रूप से कमजोर होते हैं और इन्हें तनाव लेने की आदत होती है. पैर हिलाने की आदत सुधार लेंगे तो आपकी मानसिक स्थिति भी ठीक हो जाएगी. (Photo Credit - AI Generated)
3.सलीके से काम न करना

जूते चप्पल, कपड़े, घर और किताबों को सलीके से नहीं रखने की आदत से शनि ग्रह कमजोर होता है. इससे रोजगार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. घर में चोरी जैसी घटनाएं भी घटित हो सकती हैं. अगर आप अपनी चीजों को अच्छे से रखेंगे तो इससे आपका करियर बेहतर होगा. (Photo Credit - AI Generated)
4.बेडरूम और बाथरूम की सफाई न करना

बेडरूम और बाथरूम में साफ सफाई नहीं रखते हैं तो इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है. इसलिए इन जगहों की सफाई का खास ख्याल रखें. साफ-सफाई न रखने से घर में रहने वाले सदस्य मानसिक तनाव का शिकार होते हैं. (Photo Credit - AI Generated)
5.पशु-पक्षियों को दाना न देना

इसके अलावा पेड़-पौधों को जल न देना, पशु-पक्षियों को दाना या चारा नहीं खिलाने से बुध कमजोर होता है और जिससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए जब मौका मिले ये काम जरूर करें. (Photo Credit - AI Generated)
6.जूठे बर्तन को ऐसे ही रख देना

ज्योतिष के अनुसार, खाना खाने के बाद जूठे बर्तन अगर अगले दिन या सुबह के समय में साफ करते हैं, तो इससे चंद्रमा और शनि रुष्ट हो जाते है. इसके कारण आपकी सफलता रुक जाती है. (Photo Credit - AI Generated)
7.इधर-उधर थूकने की आदत

कई लोगों की इधर-उधर थूकने की आदत होती हैं. बता दें कि ऐसा करने से कुंडली में शनि कमजोर होता है. इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ना ही आपके लिए अच्छा होगा. (Photo Credit - AI Generated)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से