Advertisement

Motivational Quotes: जीवन में छाए अंधकार में आशा की किरण हैं नीम करोली बाबा के अनमोल विचार 

baba neem karoli: जब किसी व्यक्ति पर चारों ओर से आफत बरसती है तो वह ईश्वर या संतों की शरण लेता है, क्योंकि यहां वो मानसिक शांति मिलती है, जिससे जीवन का अधंकार दूर हो जाता है. नीम करोली बाबा का धाम भी कुछ ऐसा ही है... 

Abhay Sharma | Jul 19, 2025, 08:31 AM IST

1.नीम करोली बाबा के अनमोल विचार

नीम करोली बाबा के अनमोल विचार
1

नीम करोबी बाबा उन महान संतों में से एक हैं, जिनके चमत्कार आज भी लोगों को आश्चर्य करते हैं. कहते हैं कि उनकी कही बातें जो जीवन में उतार लेता है, उसके कष्ट दूर होते हैं मानसिक शांति के साथ सफलता का रास्ता खुलता है. 

Advertisement

2.सादा जीवन ऊंच विचार

सादा जीवन ऊंच विचार
2

नीम करौली बाबा ने कहा कि जीवन में वही व्यक्ति तरक्की करता है, जो सादगी भरा जीवन व्यतीत करने के साथ ही अच्छे विचार रखता है. दिखावे से दूर रहता है. उनका संदेश था कि जीवन को सरल रखें. कम इच्छाएं, कम तनाव. अधिक सेवा, अधिक शांति रहेगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

3.सकारात्मक सोच 

सकारात्मक सोच 
3

नीम करोली बाबा के अनुसार जिस दिन आपकी सोच सकारात्मक हो जाएगी, नफरत की जगह मन में प्यार और सेवा की भावना पैदा होगी उस दिन से जीवन में हर कदम पर सुख का अनुभव होने लगेगा. इसलिए सकारात्मक सोच रखने वालों के साथ रहें. 

4.सच का साथ

सच का साथ
4

नीम करोली बाबा के अनुसार, हमेशा सच का साथ देना चाहिए. क्योंकि सत्य में वो शक्ति है जिसका कोई तोड़ नहीं. झूठ ज्यादा दिन तक नहीं टिकता है. इसलिए सच बोलें और सत्य का साथ दें. 

5.झूठ और स्वार्थी 

झूठ और स्वार्थी 
5

अपने स्वार्थ के लिए झूठ और स्वार्थी का सहारा न लें, क्योंकि एक दिन ये आपको ही पीछे छोड़ देगा. ऐसे में अपने मन को शांत रखो, इससे सब कुछ ठीक होगा. इसके अलावा खुद पर विश्वास रखो, सच्चे मन से प्रार्थना करने से हर समस्या का समाधान मिलेगा.

6.सफलता 

सफलता 
6

सफर में गिरना नहीं, बल्कि यह मायने रखता है कि तुम उठते हो या नहीं. नीम करोली बाबा के अनुसार, असफलता सबके जीवन में आती है.  उससे जो पार पा लेता है उसे सफलता का स्वाद जरुर चखने को मिलता है.

7.सीमित है समय 

सीमित है समय 
7

नीम करोली बाबा कहते हैं कि तुम्हारा समय सीमित है तो इसे किसी और के जीवन को जीने में मत बर्बाद करो, ऐसे में अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए और दोहरी शक्ति से आगे बढ़ना चाहिए. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement