धर्म
Abhay Sharma | Jul 17, 2025, 10:21 AM IST
1.अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव के बीच बहस

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव और धर्मगुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में अखिलेश यादव अनिरुद्धाचार्य से भगवान श्री कृष्ण का पहला नाम पूछते हुए नजर आ रहे हैं...
2.श्री कृष्ण का पहला नाम

अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से पूछा कि जब वसुदेव ने भगवान श्री कृष्ण को नंदबाबा को सौंपा तो उनका नाम क्या बताया, इसपर अनिरुद्धाचार्य ने जवाब दिया कि यशोदा ने उन्हें ‘कन्हैया’ कहकर पुकारा था. अनिरुद्धाचार्य के इस जवाब से अखिलेश यादव संतुष्ट नहीं हुए.
3.शास्त्र में क्या है उल्लेख?

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में वासुदेव और देवकी के पुत्र के रूप में हुआ था, जहां कंस के अत्याचार से बचाने के लिए वसुदेव ने नवजात श्रीकृष्ण को आधी रात को यमुना पार करके गोकुल में नंदबाबा और यशोदा को शौंप दिया था. कहा जाता है कि श्रीकृष्ण का मूल नाम उनके जन्म के समय उनके पिता वासुदेव द्वारा ‘कृष्ण’ रखा गया था.
4.वासुदेव

मान्यता यह भी है कि वसुदेव ने उन्हें ‘वासुदेव’ के रूप में संबोधित किया, जो बाद में ‘वासुदेव-कृष्ण’ के रूप में प्रसिद्ध हुआ. पाणिनि के व्याकरण ग्रंथों में भी वासुदेव को एक स्वतंत्र देवता के रूप में पूजे जाने का उल्लेख है, जो श्रीकृष्ण का ही एक रूप माना जाता है.
5. श्री कृष्ण के हैं कई नाम

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, श्री कृष्ण का पूरा नाम 'वासुदेव श्री कृष्ण' है. उन्हें गोकुल में कई और नामों से भी पुकारा जाता था. इनमें कान्हा, कन्हैया, गोपाला और ‘नंदलाला’ शामिल है. ये नाम श्रीकृष्ण के बाल-स्वरूप में उनकी लीलाओं और गोकुल के अनुसार रखे गए थे. हालांकि प्रभु का पहला नाम ‘वासुदेव’ ही माना गया है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है...