Advertisement

Rahu-Budh Gochar: 18 सालों बाद राहु-बुध की युति से इन 3 राशियों का शुरू होने जा रहा स्वर्णिम युग, हर तमन्ना होगी पूरी  

Rahu-Budh Gochar Effects on Zodiac: 18 साल बाद बुध और राहु कुंभ राशि में जब युति करेंगे तो कुछ राशियों के लिए ये गोल्डन पीरियड साबित होगा. इस दौरान ये राशियां वो सब कुछ पा सकेंगी जिसकी तमन्ना वो लंबे समय से कर रही थीं.

ऋतु सिंह | Jan 19, 2026, 09:12 AM IST

1.18 साल बाद बन रहा ये योग

18 साल बाद बन रहा ये योग
1

4 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेगा जबकि राहु पहले से ही वहां बैठा हुआ है. ऐसे में  राहु और बुध का गोचर कई मायनों में खास होगा. 18 साल बाद ये योग बन रहा है और इस गोचर से तीन राशियों का भाग्य बदल जाएगा. 

Advertisement

2.राहु संग बुध की युति कुछ राशियों के लिए होगी भाग्यशाली

राहु संग बुध की युति कुछ राशियों के लिए होगी भाग्यशाली
2

ग्रहों का राजकुमार बुध हर 15 दिन में दो बार अपनी राशि बदलते हैं और अभी बुध 17 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश किया है. मकर राशि में भी बुध के आने से कई राशियों का सौभाग्य काल शुरू हुआ है. अब फिर से जब 4 फरवरी को बुध कुंभ राशि में गोचर करेगा तो राहु के साथ मिलकर कुछ राशियों के लिए सौभाग्यशाली युति बनाएगा. चलिए जानें किन राशियों के लिए बुध-राहु की युति खास होगी और किसे क्या मिलने वाला है.
 

3.दोनों ग्रह की युति साथ में क्या गुल खिलाती है

दोनों ग्रह की युति साथ में क्या गुल खिलाती है
3

ज्योतिष में राहु और बुध की युति तब बनती है, जब जन्म कुंडली या गोचर में राहु और बुध एक ही राशि और एक ही भाव में आ जाते हैं. इसे राहु-बुध योग भी कहा जाता है. बुध बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार का कारक ग्रह है, जबकि राहु भ्रम, चालाकी, तकनीक, विदेशी प्रभाव और असामान्य सोच का प्रतीक है. जब ये दोनों साथ आते हैं, तो व्यक्ति की सोच तेज़, अलग और चतुर हो जाती है, लेकिन उसमें भ्रम और चालाकी का तत्व भी जुड़ जाता है.

यदि आपकी राशि मेष, मिथुन और कुंभ में से कोई एक है, तो 4 फरवरी को कुंभ राशि में राहु और बुध के युति से आपके लिए शुभ दिन शुरू होंगे. इस दौरान यदि आप कोई भी कार्य लगन से करेंगे, तो उसमें सफलता की अधिक संभावना रहेगी. इस प्रकार आप सुखी रहेंगे.
 

4.किस फील्ड से जुड़े लोगों को मिलेगा इसका फायदा 

किस फील्ड से जुड़े लोगों को मिलेगा इसका फायदा 
4

राहु-बुध की युति से मीडिया, आईटी, मार्केटिंग, राजनीति, ट्रेडिंग जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है.
 

5. मेष राशि

 मेष राशि
5

राशि के जातकों को कुंभ राशि में राहु और बुध की युति से अपार लाभ प्राप्त होगा. इस राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा. मेष राशि के जातकों के बैंक खाते में अचानक वृद्धि होने की भी संभावना है. व्यापार करने वाले मेष राशि के जातकों को भी इस दौरान अधिक लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिलेगा.

 

6.स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा

स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा
6

इसके अलावा, मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा . साथ ही, आप जिस भी कार्य को साहसपूर्वक करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे. राहु-बुध के शुभ प्रभाव से मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा. इसी प्रकार, घर में भी सब कुछ शुभ रहेगा. इसके साथ ही, मेष राशि के जातकों को एक ऐसा योग भी प्राप्त होगा जो उन्हें इस दौरान तनाव और चिंताओं से मुक्ति दिलाने में सहायक होगा.
 

7.मिथुन राशि 

मिथुन राशि 
7

राहु और बुध की शुभ युति मिथुन राशि वालों के लिए कई शुभ परिणाम लाएगी. अपने करियर के लिए आप जो लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, वे इस दौरान बहुत अच्छे फल देंगे. इस राशि के लोगों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. 


 

8.घर-परिवार में बढ़ेंगी खुशियां

घर-परिवार में बढ़ेंगी खुशियां
8

इसके अलावा आपको अपने जीवन में चल रही हर तरह की समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे मिल जाएगा. साथ ही अगर इस राशि के लोग कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इस दौरान आपकी सभी समस्याओं के हल होने की प्रबल संभावना है. इस अवसर पर मिथुन राशि के लोगों के घर में प्रियजनों का आगमन उनकी खुशी को और भी बढ़ा सकता है.
 

9.कुंभ राशि

कुंभ राशि
9

कुंभ राशि में राहु और बुध की युति के कारण एक योग बनेगा जो इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को धन और अनाज के मामले में अपार लाभ प्राप्त होने की संभावना है. इसी प्रकार, इस राशि के जातक संपत्ति खरीदने के संबंध में भी निर्णय ले सकते हैं.


 

10. नई नौकरी या नया व्यवसाय शुरू करने का मौका

 नई नौकरी या नया व्यवसाय शुरू करने का मौका
10

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा, खासकर उन लोगों के लिए जो नई नौकरी या नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं . इस दौरान, राहु और बुध के शुभ प्रभाव से कामकाजी कुंभ राशि के जातकों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. इसी तरह, इस समय आपके प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और रोमांस बढ़ने की भी संभावना है. इसके साथ ही, कुंभ राशि के जातक इस दौरान अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे.

11.ध्यान रखें ये बात

ध्यान रखें ये बात
11

इस तरह राहु और बुध की युति बुद्धि को असाधारण बनाती है, लेकिन सही दिशा और संतुलन न हो तो वही बुद्धि व्यक्ति के लिए चुनौती भी बन सकती है.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement