Advertisement

Premanand Ji Maharaj: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रेमानंद महाराज को चुनौती, संस्कृत का एक श्लोक बोलकर दिखाएं

रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि पहले विद्वान लोग कही कथावाचन किया करते थे, लेकिन अब कोई भी कुछ भी कहता है. उन्होंने कहा कि मूर्ख लोग धर्म का ज्ञान दे रहे हैं,

Latest News
Premanand Ji Maharaj: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रेमानंद महाराज को चुनौती, संस्कृत का एक श्लोक बोलकर दिखाएं
Add DNA as a Preferred Source

मथुरा वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. उनके प्रवचन सुनने के लिए बड़े बड़े सेलिब्रेटी पहुंच रहे हैं. इसबीच ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज को बड़ी चुनौती दी है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वह एक भी अक्षर संस्कृत में बोलकर दिखाएं. इसके साथ ही उनके कहे श्लोकों का हिंदी में अर्थ समझा दें. इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी समाज से लेकर देश दुनिया में चल रहे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. इस दौरान एक इंटरव्यू में रामभद्राचार्य जी से प्रेमांनद महाराज को लेकर एक प्रश्न गया. उनसे पूछा कि प्रेमानंद महाराज जी जो पिछले कुछ समय से काफी वायरल हैं. वे बहुत ही सादगी से रहते हैं. हर दिन वृंदावन की परिक्रमा करते हैं. उनके बारें में आपका क्या कहना है. 

बेबाकी से कह दी अपनी बात

इस दौरान रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि पहले विद्वान लोग कही कथावाचन किया करते थे, लेकिन अब कोई भी कुछ भी कहता है. उन्होंने कहा कि मूर्ख लोग धर्म का ज्ञान दे रहे हैं, जब उनसे महाराज को लेकर प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि वह मेरे लिए बालक के समान हैं. साथ ही उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज चुनौती दे दी. 

प्रेमानंद जी महाराज को दी चुनौती

रामभद्राचार्य जी महाराज ने प्रेमानंद जी महाराज को चुनौती देते हुए कहा कि चमत्कार अगर है तो मैं चैलेंज करता हूं कि मेरे सामने प्रेमानंद जी एक अक्षर संस्कृत में बेलकर दिखाएं. इसके अलावा मेरे कहे हुए संस्कृत श्लोकों का अर्थ हिंदी में समझा दें. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि मेरे में उनके लिए कोई द्वेष नहीं है, लेकिन न तो विद्वान मानता हूं और न ही चमत्कारी पुरुष. उन्होंने आगे कहा कि चमत्कार उसको कहते हैं जो शास्त्रीय चर्चा पर सहज हो और श्लोकों का अर्थ ठीक से बता सकें. उन्होंने प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को 'क्षणभंगुर' बताते हुए कहा कि यह थोड़े समय के लिए होती है और उन्हें उनका भजन करना अच्छा लगता है, लेकिन इसे चमत्कार कहना उन्हें स्वीकार नहीं है.

यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के बुनियादी व्यवहारिकता के आधार पर दी गई हैं. डीएनए इसकी पुष्टि नहीं करता. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement