धर्म
Nashik Kumbh 2027: सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियां नासिक में ज़ोरों पर हैं. अमृत स्नान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों की तिथियां तय कर दी गई हैं. तीन शाही स्नान सहित कुल 45 कुंभ स्नान होंगे.
Nashik Kumbh 2027: महाराष्ट्र के नासिक में 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में त्र्यंबकेश्वर में हाल ही में एक अहम बैठक हुई, जिसमें देशभर के साधु-संत और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में कुंभ मेला 2027 की रूपरेखा तैयार की गई और प्रमुख आयोजनों की तिथियां निश्चित कर दी गईं. इस बार कुंभ मेला त्र्यंबकेश्वर और पंचवटी क्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. सीएम फडणवीस ने बताया कि इस आयोजन के लिए 4000 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर निकाले गए हैं और लगभग 2000 करोड़ के प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं.
सिंहस्थ कुंभ 2027 में श्रद्धालुओं के लिए तीन शाही स्नान और कुल 45 कुंभ स्नान आयोजित किए जाएंगे. पहली बार अमृत स्नान और पर्व स्नान की तिथियां पहले से घोषित कर दी गई हैं, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी.
यह भी पढ़ें: भारत के वो 5 कुख्यात गैंगस्टर, जिनका नाम सुनते ही कांप उठते हैं लोग, जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह
सिंहस्थ कुंभमेले के भव्य-दिव्य आयोजन का संकल्प!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 1, 2025
त्र्यंबकेश्वर, नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभमेले 2027 की पूर्व तैयारी बैठक में अमृत स्नान और प्रमुख पर्वों की तारीख निश्चित कर ली गई है। हमारी गोदावरी माँ की निर्मल धारा अविरल बहती रहे, इस दृष्टि से कई योजना बनाई गई है। इस हेतु… pic.twitter.com/lDcwSP1FVg
मुख्यमंत्री ने बताया कि गोदावरी नदी की सफाई, तपोवन की जमीन का पुनः उपयोग और साधु-संतों के लिए भूमि की व्यवस्था की जा रही है. इस बार 13 अखाड़े हिस्सा लेंगे, और श्रद्धालु जगद्गुरु शंकराचार्य व प्रमुख संतों के दर्शन कर सकेंगे. सिंहस्थ कुंभ 2027 नासिक में ऐतिहासिक और भव्य रूप में आयोजित होगा. धर्म, संस्कृति और आस्था के इस संगम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, और सरकार इसकी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.