Advertisement

Maha Shivratri 2023 पर बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आपकी राशि भी नहीं है इसमें शामिल

Maha Shivratri 2023 पर कई राशियों को बड़ा लाभ हो सकता है और भगवान शिव के आशीर्वाद से उनकी किस्मत का ताला खुल सकता है.

Maha Shivratri 2023 पर बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आपकी राशि भी नहीं है इसमें शामिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाशिवरात्रि 2023 18 फरवरी को है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसके चलते ही भगवान शिव की उपासना की जाती है और पूरे विधिविधान के साथ पूजन होता है लेकिन खास बात यह है कि अबकी बार महाशिवरात्रि पर कुछ दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. इस बार 30 साल बाद महाशिवरात्रि उस दिन होगी जिस दिन शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में होंगे. ऐसे में महाशिवरात्रि पर ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से कुछ राशियों पर असीम कृपा रहने वाली है.

अब सवाल उठता है कि किन राशियों पर इस महाशिवरात्रि का प्रभाव पड़ने वाला है और कैसे इन राशियों की किस्मत का ताला खुल सकता है चलिए बताते हैं. 

कुंभ राशि- महाशिवरात्रि का दिन कुंभ राशि वालों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है क्योंकि कुंभ राशि में ही शनिदेव मौजूद रहने वाले हैं. महादेव के परम शिष्य शनिदेव ही माने जाते हैं. माना जा रहा है कि इस बार कुंभ राशि वाले जातकों को करियर में नए मौके मिलेंगे और धन लाभ की संभावनाएं भी बढ़ने वाली हैं.

बजरंगबली की पूजा के बाद पढ़ें हनुमान चालीसा और ये शक्तिशाली मंत्र, दूर होगा संकट

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए ही महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होने वाला माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस महाशिवरात्रि के योग से मेष राशि वालों की आय में इजाफा होने वाला है और करियर में भी  तरक्की की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. 

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है. ऐसे में नौकरी में प्रमोशन से लेकर आयवृद्धि में इजाफा होने की संभावनाएं है. इसके अलावा वर्कस्पेस पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं.

मिथुन राशि- इसके अलावा बात मिथुन राशि वालों की करें तो उन्हें स्वास्थ्यलाभ की संभावनाएं जताई गई हैं. इसके अलावा वर्क स्पेस के लिहाज से यह उपलब्धि वाले क्षण हो सकते हैं. इसके अलावा घर में खुशियां बढ़ने के साथ ही धन लाभ होने वाला है. 

तुला राशि- महाशिवरात्रि के दिन महादेव का आशीर्वा तुला राशि वालों को भी मिलने वाला है. ग्रहों की चाल बदलने के चलते यह माना जा रहा है कि आय में वृद्धि होने के साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा. इसके अलावा उम्मीद यह भी है कि जातकों को व्यापार में लाभ होगा और पार्टनरशिप में किए गए काम में मुनाफा हो सकता है. 

18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पूरे दिन रहेगा शिव पूजा का मुहूर्त

धनु राशि- धनु राशि वालों की बात करें तो महाशिवरात्रि के पर्व पर जातकों को खुशखबरी मिलने वाली है. उम्मीद है कि जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होगी. करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंने के साथ ही कार्यस्थल में भी लाभ होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement