धर्म
गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश की पूजा में इन मंत्रों का जाप करने से आपके जीवन की सारी बाधाएं दूर होंगी. यहां पढ़ें किस स्थिति में भगवान गणेश के कौन से मंत्र का करना चाहिए जाप.
डीएनए हिंदी: आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पावन पर्व है. भगवान गणेेश का जमोत्सव पूरे देश मे धूम धाम से मनाया जा रहा है. गणेश चतुर्थी के दिन श्री गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होतीं हैं और घर में सुख समृद्धि का वास होता है. गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा आराधना करने की अनेक विधियां हैं अगर आप भगवान गणेश को अपने घर ला रहें है या उनकी पूजा कर रहें हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरुरी है.
भगवान गणेश की पूजा में रखें इन बातों का खास ध्यान
यह भी पढे़ं- मेष वाले मोदक की जगह लगाएं लड्डू का भोग तब ही मिलेगा उचित फल, जानिए आपके लिए क्या है सही
रोजगार प्राप्ति के लिए - गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर रोजगार की तलाश में लगे हुए लोग " ओम श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा" का जाप करें निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी.
शिक्षा में सफलता के लिए - शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत छात्र "ॐ गं गणपतये वरवरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा" का पाठ करें.
यह भी पढ़ें- मोदक की रेसिपी जानना चाहते हैं, यहां आपको अलग अलग मोदक के बारे में पता चलेगा
ग्रह दोष निवारण के लिए - अगर आपके घर मेग्रह दोष है तो आप - गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।। का जाप करें.
सुख समृद्धि के लिए - भगवान गणेश की पूजा में "ऊं हस्ति पिशाचिनी लिखे स्वाहा" का जाप करने से घर मर सुख समृद्धि बनी रहती है.
सभी तरह की बाधाओं को दूर करने के लिए - भगवान गणेश की पूजा में "ॐ गं गणपतये नमः" का जाप करने से सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं