धर्म
Yogini Ekadashi 2022: माना जाता है कि इस पवित्र दिन पर व्रत रखने से भक्तों को श्री हरि के चरणों में जगह मिलती है.
डीएनए हिंदी: आषाढ़ मास के के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन योगिनी एकदादशी व्रत 2022 (Yogini Ekadashi 2022) रखा जाएगा. योगिनी एकादशी व्रत का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान स पूजा की जाती है. मनीयता यह भी है कि योगिनी एकादशी व्रत रख से भक्तों को 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने बराबर फल प्राप्त होता है. माना यह भी जाता है कि इस पवित्र दिन पर व्रत रखने से भक्तों को श्री हरि के चरणों में जगह मिलती है. आइए जानते हैं किस दिन मनाया जाएगा यह पर्व और क्या है इस व्रत का महत्व.
एकादशी तिथि का आरंभ: 23 जून को रात्री 9:41 बजे से
समापन : 24 जून को रात 11:12 बजे तक
इस दिन शुभ योग सुबह 9:40 के शूर हो जाएगा और 24 जून को ज्येष्ठा नक्षत्र शाम को 06:32 तक रहेगा. पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहूर्त 11:54 से 12:49 तक रहेगा.
Pitrdosh Upay: करियर में नहीं चल रहा है आपका लक तो करें ये उपाय
जो भक्तजन इस व्रत रखेंगे, वे इस व्रत का पारण 25 जून 2022, शनिवार को प्रातः 05:41 से 08:12 बजे की करेंगे.
इस व्रत का महत्व स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत काल में धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था. श्री कृष्ण ने उन्हें बताया था कि जो व्यक्ति इस व्रत का सफलतापूर्वक पारण करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके सभी पाप व कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही उसे मृत्यु के बाद स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है. ज्ञात हो कि सभी पांडव और द्रौपदी में केवल धर्मराज युधिष्ठिर जीवित स्वर्ग पहुंच पाए थे.
Puja Vidhi: कभी न चढ़ाएं भगवान को टूटे चावल, हो सकती है यह दिक्कत
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.