Advertisement

Vidur Niti: जानिए महाभारत के महात्मा विदुर की सफलता की कूटनीतियां

Vidur Niti के इस भाग में जानते हैं कि जीवन में किन बातों को जानने से कठिनाइयां कम हो जाएंगी. 

Vidur Niti: जानिए महाभारत के महात्मा विदुर की सफलता की कूटनीतियां

विदुर नीति

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाभारत काल में महात्मा विदुर (Vidur Niti) ने बहुत अहम भूमिका निभाई थी. महाभारत कथा के अनुसार वे बुद्धिमान और दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे. कहा तो यह भी जाता है कि महात्मा विदुर भविष्य में घटित होने वाली परिस्थितियों को पहले ही बता देते थे. उनके द्वारा बताई गई नीतियों को समझने मात्र से ही जीवन के कई प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं. यही कारण है कि आज भी उनकी नीतियों को पढ़ा जाता है. विदुर नीति के इस भाग में जानते हैं कि जीवन में किन बातों को जानने से कठिनाइयां कम हो जाएंगी. 

ये लोग होते हैं महान

महात्मा विदुर के अनुसार जिस व्यक्ति में शक्तिशाली होते हुए भी क्षमा करने का गुण और गरीब होते हुए दान करने का गुण होता वे लोग महान कहलाते हैं. उनका स्थान सबसे ऊंचा होता है. 

बुजुर्गों का सम्मान करने वाला व्यक्ति होता है सफल

विदुर नीति में बताया गया है कि जो व्यक्ति बड़े-बुजुर्गों का आदर करता है और उनकी सेवा करता है वह जीवन में सफलता हासिल करता है. वह इसलिए क्योंकि उनके अनुभवों से प्राप्त हुआ ज्ञान जीवन में सफलता के लिए बहुत लाभकारी होता है. 

राम को 14 साल का ही वनवास क्यों हुआ था? 10, 12 या 13 साल का क्यों नहीं, जानिए वजह

Vidur niti- मीठा बोलने वाला व्यक्ति होता है सफल

जो व्यक्ति मीठा बोलता है, वह हमेशा सफलता अपने नजदीक पाता है. साथ ही उसे हर जगह इज्जत, मान-सम्मान प्राप्त होगी. मीठा बोलने वाला व्यक्ति हमेशा किसी कार्य को करने से पहले अपने दिमाग का उपयोग करेगा. 

मर्यादा में रहने वाला व्यक्ति पाता है सफलता

महात्मा विदुर के अनुसार जो व्यक्ति अपनी मर्यादा का पालन करता है उसे जीवन में कोई नहीं पछाड़ सकता है. मर्यादित आचरण करने वाला व्यक्ति अपने आप सफलता का रास्ता खोज लेता और उसे पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है. 

Panchajanya Shankh : जानिए क्या है भगवान श्री कृष्ण के शंख की कहानी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement