Advertisement

Vastu Tips: इस तरफ की दीवार पर न लगाएं दिवंगत लोगों की तस्वीर, होगा नुक़सान

घर में पूर्वजों की तस्वीर एक खास दिशा में लगानी चाहिए. जानिए किस दीवार पर दिवंगत लोगों की तस्वीर लगेगी.

Vastu Tips: इस तरफ की दीवार पर न लगाएं दिवंगत लोगों की तस्वीर, होगा नुक़सान

Photo Credit: Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पूर्वजों की मृत्यु के बाद घर में उनकी फोटो घर में लगाना अच्छा माना जाता है. कहा जाता है ऐसा करने से परिवार पर पूर्वजों (Ancestors photo) का आशीर्वाद बना रहता है पर वास्तु (Vastu) के नियमों के अनुसार पूर्वजों की फोटो के लिए कुछ जगह बिल्कुल ठीक नहीं होती हैं. ऐसे में उनकी फोटो लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार पूर्वजों की फोटो लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

पूर्वजों की फोटो लगाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान 

1. वास्तु जानकारों की मानें तो पूर्वजों की तस्वीर को घर में टांगना ठीक नहीं होता है. ऐसे में फोटो का फ्रेम बनवाकर टांगने के बजाए कहीं रख देना चाहिए. 

2.पूर्वजों की फोटो के लिए कुछ जगह बिल्कुल ठीक नहीं होती हैं. ऐसे में उनकी फोटो को भूलकर भी बेडरूम, रसोईघर और ड्राइंग रूम में नहीं लगाना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में अशांति आ जाती है. इतना ही नहीं आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में बेडरूम, रसोईघर और ड्राइंग रूम के अलावा किसी और जगह पर पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए. 

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन गलतियों की वजह से घर में नहीं टिकता है पैसा

3. पूजा स्थल पर भी पूर्वजों की फोटो नहीं रखनी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से देवी-देवता नराज हो सकते हैं. ऐसे में अपने जीवन में परेशानी खड़ी करने से बचने के लिए पूजा स्थल पर पूर्वजों की फोटो न लगाएं. 

4. पूर्वजों की फोटो के साथ अपनी या घर के किसी भी अन्य सदस्य की फोटो लगाने से बचना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों की आयु कम हो जाती है. साथ ही नकारात्मक उर्जा भी बढ़ती है. 

ये भी पढ़ेंः Puja Vidhi: कभी न चढ़ाएं भगवान को टूटे चावल, हो सकती है यह दिक्कत

5. दक्षिण दिशा पूर्वजों की फोटो के लिए गलत बताई जाती है.  कहा जाता है कि इस दिशा में पूर्वजों की फोटो लगाने पर पूरे परिवार के कार्यों में बाधा आ सकती है. 

6. वहीं पूर्वजों की फोटो लगाने के लिए उत्तर दिशा बहुत अच्छी मानी जाती है. इस दिशा में फोटो लगाने पर जीवन के कष्टों कमी आती है. साथ ही पढ़ाई से लेकर करियर में भी सब अच्छा होता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement