Advertisement

Shubh Muhurat June 2022: इस महीने में हैं विवाह के 12 शुभ मुहूर्त, जानें तिथि और महत्व

Shubh Muhurat June 2022: अगर आप जून महीने में इनमें से कोई आयोजन प्लान कर रहे हैं तो जून शुभ मुहूर्त 2022 की तिथि जरूर जान लें. 

Shubh Muhurat June 2022: इस महीने में हैं विवाह के 12 शुभ मुहूर्त, जानें तिथि और महत्व

शुभ मुहूर्त 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जून महीने मे कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार विवाह के लिए जून महीने में कुल 12 शुभ मुहूर्त (June Shubh Muhurat 2022) हैं, गृह प्रवेश के 4, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के 8, मुंडन के 9, नामकरण के 12 और जनेऊ के केवल 2 दिन निर्धारित किए गए हैं. इन शुभ मुहूर्तों पर कार्य करने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं और घर-परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है. अगर आप भी जून महीने में इनमें से किसी आयोजन का प्लान कर रहे हैं तो जून शुभ मुहूर्त 2022 की तिथि जरूर जान लें. 

विवाह शुभ मुहूर्त जून 2022 (Shadi Shubh Muhurat June 2022)

जून मास में विवाह के कुल 12 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. 01, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 13, 17, 23, और 24 जून, विवाह के लिए सबसे योग्य है. 

गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त जून 2022 (Griha Pravesh)

गृह प्रवेश के लिए जून महीने में 4 दिन निर्धारित किए गए हैं. 01, 10, 16, 22 यह दिन इस आयोजन के लिए बहुत उत्तम है. 

मकान, वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त 2022

आप अगर जून मास में मकान, प्रॉपर्टी, वाहन, प्लॉट, आभूषण या अन्य किसी अनमोल चीज को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए 04, 05, 14, 15, 22, 28, 29, और 30 जून आपके लिए सबसे बढ़िया दिन होंगे. 

Panchajanya Shankh : जानिए क्या है भगवान श्री कृष्ण के शंख की कहानी

मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त 2022 (Mundan Sanskar)

जून मास में मुंडन के लिए 9 दिन बताए गए हैं. 01, 02, 03, 04, 09, 10, 23, 24 और 30 जून अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए उपयुक्त होंगे. 

नामकरण मुहूर्त जून 2022

जून मास में नामकरण के लिए कुल 12 शुभ मुहूर्त होंगे. 01, 03, 09, 10, 12, 16, 19, 20, 21, 22, 23, और 26 जून बच्चे के नामकरण के लिए बहुत फायदेमंद होगा. 

जनेऊ संस्कार मुहूर्त जून 2022 (Janeu Shubh Muhurat June 2022)

अगर आप जून महीने में अपने बेटे के उपनयन संस्कार की योजना बना बना रहे हैं तो जन लीजिए कि इस मास में केवल 2 दिन ही उपयुक्त हैं. वे 10 और 16 जून है.

Temple Etiquette : मंदिर में घंटी बजाने से होंगे ये फायदा, इसके पीछे है वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement