Advertisement

Shaniwar ke Upay: इन 5 उपाय को अपनाकर खुलेगी आपकी किस्मत, होगी धन की बारिश 

Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन कुछ उपाय आपकी किस्मत चमका सकते हैं. आइए जानते हैं, शनिवार के उपाय के बारे में.

Shaniwar ke Upay: इन 5 उपाय को अपनाकर खुलेगी आपकी किस्मत, होगी धन की बारिश 

Photo Credit: Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हिंदू धर्म में शनिवार (Shaniwar ) को पूजा करना बहुत अच्छा माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने पर जातकों की किस्मत चमक उठती है. इस दिन पूजा-पाठ के अलावा कुछ उपाय अपनाकर सारी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. शनिवार के दिन उपाय करना काफी अच्छा माना जाता है. धन की प्राप्ति के लिए भी शनिवार के उपाय करने की सलाह दी जाती है. आइए जानते शनिवार के दिन कौन से उपाय (Shaniwar ke Upay) किए जाने चाहिए. 

शनिवार के उपाय
1. शनिवार के दिन शनि देव पर तेल चढ़ाना बहुत अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति शनि देव पर तेल चढ़ाता है उसपर हमेशा शनि देव की कृपा बनी रहती है. 
2. हर शनिवार को आटा, काले तिल, चीनी का मिश्रण तैयार कर चीटियों को खिलाना चाहिए. ऐसा करने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं. 
3. शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन शनि चालीसा का पाठ करने से अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है. 
4.शनिवार के दिन दान करने का भी बहुत महत्व माना गया है. इस दिन काले कपड़े, लोहे के बर्तन, काले तिल, कंबल और उड़द की दाल जैसी चीजों का दान करना चाहिए. इससे शनि की साढ़े साती का प्रभाव कम हो जाता है.
5. अच्छी सेहत के लिए शनिवार के दिन लोहे की कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना मुंह देखें. इसके बाद इस कटोरी का दान कर दें. ऐसा करने से सेहत में सुधार देखने को मिलता है. 

ये भी पढ़ेंः Daily Horoscope : खुश रहेंगे मेष राशि वाले, जानें हाल सिंह, कन्या और वृश्चिक का भी

पूजा करते समय रखें इन बातों का ध्यान
1. शनिदेव की पूजा उस मंदिर में करनी चाहिए जहां वे शिला के रूप में स्थापित किए गए हों.
2. शनिदेव के पूजा करते समय दीपक जरूर चलाना चाहिए.
3. इस दिन व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है. 
4. इस दिन तामसिक भोजन ग्रहण न करें.

ये भी पढ़ेंः Skand Puran की इन बातों से बनाएं जीवन को सफल

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement