Advertisement

Sawan Shivratri 2022: सावन शिवरात्रि के दिन बन रहे हैं अद्भुत संयोग, मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

Sawan Shivratri 2022: मासिक शिवरात्रि में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं.

Sawan Shivratri 2022: सावन शिवरात्रि के दिन बन रहे हैं अद्भुत संयोग, मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

Shiv Gauri Sanyog 26th July 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sawan Shivratri 2022- सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है. श्रावण मास में पड़ने वाले सभी त्योहार एवं पर्व का बहुत महत्व है. यह पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है इसलिए इस मास में महादेव की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. इस मास में सावन शिवरात्रि या मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2022) 26 जुलाई को पड़ रही है. मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि में भगवान शिव की आराधना करने से और व्रत का पालन करने से भक्तों की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. साथ ही ही व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. 

मासिक शिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत संयोग

हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन में पड़ रहे मासिक शिवरात्रि 26 जुलाई मंगलवार को पड़ रही है. खास बात यह है कि इस दिन मंगला गौरी व्रत और मासिक शिवरात्रि का अद्भुत संयोग बन रहा है. इसलिए इस दिन व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ और माता गौरी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और व्यक्ति पर कृपा बनी रहेगी. 

मासिक शिवरात्रि शुभ योग (Sawan Shivratri 2022 Shubh Yog)

हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन शिवरात्रि पर व्याघात और हर्षण योग बन रहे हैं. पंचांग में व्याघात योग 25 जुलाई को शाम 03:03 बजे से 26 जुलाई शाम 04:07 बजे तक निर्धारित किया गया है. वहीं हर्षण योग 26 जुलाई को 04:07 प्रारंभ होगा और शाम 05:06 बजे समाप्त हो जाएगा.

Shiv Sankalp Sukt: जब भी करें शिव की पूजा, ज़रूर करें इस संकल्प सूक्त का पाठ

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Sawan Shivratri 2022 Shubh Muhurat)

चतुर्दशी तिथि : 26 जुलाई 2022, मंगलवार शाम 06:46 से 27 जुलाई 2022, बुधवार रात 09:11 तक
पूजा अभिषेक मुहूर्त: 26 जुलाई 2022, शाम 07:24 बजे से रात 09:28 तक
व्रत पारण समय: 27 जुलाई 2022, बुधवार सुबह 05:39 से लेकर दोपहर 03:51 तक

Guruwar Upay: भगवान विष्णु के इन अनंत नामों में छिपे हैं कई चमत्कारी गुण, गुरुवार को करें ये जाप

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement