Advertisement

Ramayan Chaupai : राम चरित मानस के इन 8 चौपाइयों का नियमित पाठ करने से रहेंगे सुखी-सम्पन्न

Ramayan Chaupai के पाठ से कई फायदे होते हैं, इससे जीवन में सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है और दरिद्रता खत्म होती है.

Ramayan Chaupai : राम चरित मानस के इन 8 चौपाइयों का नियमित पाठ करने से रहेंगे सुखी-सम्पन्न

रामायण चौपाई

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए  हिंदी: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम (Ramayan Chaupai) के जीवन से सभी परिचित हैं. हिंदू धर्म में श्री राम कथा का बहुत महत्व है. रामायण को पवित्र ग्रंथों में ऊपर की पंक्ति में गिना जाता है. कई आध्यात्मिक जानकार यह बताते हैं कि रामायण के पाठ से कई फायदे होते हैं. ऐसा करने से जीवन में सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है साथ ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. ऐसे में श्री रामचरितमानस में ऐसे 8 चौपाइयां बताए गए हैं जिनको रोजाना पढ़ने से व्यक्ति को अत्यधिक लाभ होता है. आइए जानते हैं किन चौपाइयों (Ramayan 8 Chaupai) से दूर हो जाती है घर की दरिद्रता. 

चौपाई 1-
जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए।।
भुवन चारिदस भूधर भारी। सुकृत मेघ बरषहि सुख बारी।।

चौपाई 2-
रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई। उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई।।
मनिगन पुर नर नारि सुजाती। सुचि अमोल सुंदर सब भाँती।।

चौपाई 3-
कहि न जाइ कछु नगर बिभूती। जनु एतनिअ बिरंचि करतूती।।
सब बिधि सब पुर लोग सुखारी। रामचंद मुख चंदु निहारी।।

चौपाई 4-
मुदित मातु सब सखीं सहेली। फलित बिलोकि मनोरथ बेली।।
राम रूपु गुन सीलु सुभाऊ। प्रमुदित होइ देखि सुनि राऊ।।

चौपाई 5-
एक समय सब सहित समाजा। राजसभां रघुराजु बिराजा।।
सकल सुकृत मूरति नरनाहू। राम सुजसु सुनि अतिहि उछाहू।।

Brahmastra: जानिए क्यों ब्रह्मा जी ने किया था विश्व के इस सबसे विनाशकारी अस्त्र का निर्माण

चौपाई 6-
नृप सब रहहिं कृपा अभिलाषें। लोकप करहिं प्रीति रुख राखें।।
वन तीनि काल जग माहीं। भूरिभाग दसरथ सम नाहीं।।

चौपाई 7-
मंगलमूल रामु सुत जासू। जो कछु कहिअ थोर सबु तासू।।
रायँ सुभायँ मुकुरु कर लीन्हा। बदनु बिलोकि मुकुटु सम कीन्हा।।

चौपाई 8-
श्रवन समीप भए सित केसा। मनहुं जरठपनु अस उपदेसा।।
नृप जुबराजु राम कहुँ देहू। जीवन जनम लाहु किन लेहू।।

Skand Sashti Vrat 2022: संतान के सुखी जीवन के लिए रखें स्कंद षष्ठी व्रत, जाने तिथि और इसका महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement