धर्म
Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति पाने का विशेष मौका होता है. यदि आप पर काल सर्प योग है तो इस खास दिन पर इसके निवारण जरूर करा लें और शिवजी के एक खास मंत्र का जाप करें.
डीएनए हिंदी: Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर नागदेवता की पूजा का विधान होता है. इस दिन की पूजा से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि इस दिन सांपों की पूजा करने और उन्हें दूध पिलाने से कुंडली में कालसर्प दोष समाप्त हो जाता है. साथ ही इस दिन शिवजी के खास एक मंत्र का जाप भी जरूर करना चाहिए.
बता दें कि कुंडली में कालसर्प दोष होने पर जीवन में विपत्तियों से छुटकारा नहीं मिल पाता है. नाग पंचमी (Nag Panchami 2022 Puja) पर इस योग से मुक्ति के लिए विशेष पूजा की जाती है. नागपंचमी 2 अगस्त को है. इस दिन अत्यंत शुभ संयोग भी बन रहा है. इस खास दिन किसी जानकार ज्योतिष की मदद से कालसर्प का निवारण जरूर करा लें. साथ ही नाग-पांचमी मंत्र का जाप खुद करें.
पंचमी तिथि : 2 अगस्त 2022, मंगलवार, प्रात 05:14 से 3 अगस्त 2022, बुधवार प्रात 05:42 तक
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त: 2 अगस्त 2022, मंगलवार, प्रातः 06:06 से प्रातः 08:42 तक
हिन्दू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी के दिन दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है. शिव योग और सिद्धि योग. मान्यता है कि इन योग में भगवान शिव की विशेष पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. 2 अगस्त को शाम 06:39 बजे तक शिव योग रहेगा और उसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा. शास्त्रों के अनुसार शिव योग में भगवान शिव रुद्राभिषेक करने से कुंडली से कई प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.
Nag Panchami 2022: नागपंचमी पर बन रहे हैं अद्भुत संयोग, जानिए पूजा की सही विधि
सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥
इस वर्ष नाग पंचमी के दिन श्रावण मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है. यही कारण है कि इस नाग पंचमी पर्व का महत्व अधिक बढ़ गया है. इसके साथ जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प योग परेशानी खड़ी कर रहा है उनके यह दिन सबसे लाभकारी है.
Nag Panchami 2022: नागपंचमी पर करें ये विशेष उपाय, मिलेगा काल सर्पदोष से छुटकारा
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.