Advertisement

Nag Panchami 2022: नागपंचमी पर बन रहे हैं अद्भुत संयोग, जानिए पूजा की सही विधि

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर्व पर विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ होता है.

Nag Panchami 2022: नागपंचमी पर बन रहे हैं अद्भुत संयोग, जानिए पूजा की सही विधि

Nag Panchami 2022, Nag Panchami 2022, नाग पंचमी 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Nag Panchami 2022- सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देशभर में नाग पंचमी पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष यह पर्व 2 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा. इस दिन नागों की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. इस दिन नागों की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें दूध अर्पित किया जाता है. इस साल नाग पंचमी पर्व पर विशेष संयोग (Nag Panchami 2022 Sanyog) बन रहा है जिस वजह से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष कृपा पाने का मौका भक्तों को मिलेगा. नाग पंचमी पर्व पर विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ होगा. इस दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा. इस दिन कई अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है जिस वजह से इस पर्व का महत्व अधिक बढ़ जाता है. 

नाग पंचमी 2022 शुभ योग (Nag Panchami 2022 Shubh Yog)

हिन्दू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी के दिन शिव अथवा सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. शिव योग 2 अगस्त को शाम 06:38 बजे तक रहेगा. जिसके बाद सिद्धि योग प्रारंभ होगा.

Nag Panchami 2022: कालसर्प योग, पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ

नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत एक दिन होने से लाभ (Nag Panchami 2022 and Mangla Gauri Vrat 2022)

इस वर्ष नाग पंचमी पर्व के दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा. जिसका मतलब है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ माता गौरी की भी पूजा की जाएगी. इस दिन विधिवत पूजा करने से भक्तों पर विशेष कृपा बरसेगी और उनके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. 

नाग पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त (Nag Panchami 2022 Shubh Muhurat)

नाग पंचमी तिथि: 2 अगस्त 2022, मंगलवार
पंचमी तिथि प्रारंभ: 2 अगस्त, 2022 को सुबह 05:14 से
पंचमी तिथि समापन: 3 अगस्त, 2022 को सुबह 05:42 तक

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर राशि के अनुसार करें मंत्रो का जाप, प्रसन्न होंगे नाग देवता

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement