Advertisement

Nag Panchami 2022: कालसर्प योग, पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी के दिन व्यक्ति को कुछ खास उपायों का पालन करने से बहुत लाभ मिलता है.

Nag Panchami 2022: कालसर्प योग, पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ

Nag panchmi 2022, नाग पंचमी 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Nag Panchami 2022: हिन्दू धर्म में नाग पंचमी पर्व का बहुत महत्व है. हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष यह पर्व 2 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन नागों के देवता की पूजा करने से और सांपों को दूध पिलाने से जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाती हैं. शास्त्रों में बताया गया है कि जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष, पितृ दोष या सर्पभय होता उन्हें नाग पंचमी (Nag Panchami 2022 Mantra) के दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए. वह इसलिए क्योंकि इन सभी से व्यक्ति के जीवन में समस्याएं बनी रहती है. इसलिए व्यक्ति को इन सबसे छुटकारा पाने के लिए श्री सर्प सूक्त स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. 

नाग पंचमी के दिन करें श्री सर्प सूक्त स्तोत्र का पाठ (Nag Panchami 2022- Sarp Sukt Stotra)

श्री सर्प सूक्त स्तोत्र

ब्रह्मलोकेषु ये सर्पा शेषनाग परोगमा:।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासु‍कि प्रमुखाद्य:।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

कद्रवेयश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखाद्य।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

Sawan Shivratri 2022: सावन शिवरात्रि के दिन बन रहे हैं अद्भुत संयोग, मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखाद्य।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

पृथिव्यां चैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

ग्रामे वा यदि वारण्ये ये सर्पप्रचरन्ति।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

समुद्रतीरे ये सर्पाये सर्पा जंलवासिन:।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

रसातलेषु ये सर्पा: अनन्तादि महाबला:।
नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीतो मम सर्वदा।।

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त (Nag Panchami 2022 Shubh Muhurat)

पंचमी तिथि: 2 अगस्त सुबह 5:13 से 3 अगस्त 2022 सुबह 5:41 तक
पूजा तिथि: 2 अगस्त 2022, मंगलवार
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त: सुबह 6:05 से 8:41

Sawan Shivratri 2022: श्रावण मास की शिवरात्रि पर करें इस कथा का पाठ, भोलेनाथ करेंगे दु:ख दूर

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement