Advertisement

Moles on Palm: हाथ के इन हिस्सों पर है तिल तो हो जाएं सावधान

Moles on Palm: ज्योतिष में हस्त रेखा और हाथों पर बने तिल के बारे में बहुत विस्तार से बताया गया है.

Moles on Palm: हाथ के इन हिस्सों पर है तिल तो हो जाएं सावधान

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ज्योतिष में हस्त रेखा और हाथों पर बने तिल (Moles on Palm) का विस्तार से वर्णन किया गया है. 'लक्षण शास्त्र' के अनुसार हाथ के कुछ हिस्सों में बने तिल हमारे जीवन में कई प्रकार की परेशानियां ला सकते हैं. इसलिए इनके विषय में जानना जरूरी हो जाता है. माना जाता है कि हाथ की रेखाओं पर उभरे तिल अशुभ (Palmistry) होते हैं. 

जीवन रेखा (Life Line) पर तिल 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर जीवन रेखा पर तिल दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति बहुत आलसी है. संभावना इस बात की भी है कि वह किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकता है. 

मस्तिष्क रेखा (Head Line) का तिल

मस्तिष्क रेखा को व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. यह रेखा कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, भाग्य, नए विचार, सफलता आदि को दर्शाती है. लेकिन लक्षण शास्त्र में बताया गया है कि इस रेखा पर दिखाई दे रहा तिल यह संकेत देता है कि व्यक्ति जीवनभर तांत्रिक समस्या (Nerves Disorder) से जूझ सकता है. 

Swastika घर के मुख्य द्वार पर बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

भाग्य रेखा (Fate Line) पर तिल 

भाग्य रेखा को भी ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. यदि आप छोटे से छोटे काम में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं और इस रेखा पर तिल मौजूद है तो सफलता पास आते हुए भी हासिल नहीं हो पाएगी. भाग्य रेखा पर उभरा हुआ तिल सफलता मिलने में बाधा पैदा करता है.

हृदय रेखा (Heart Line) पर तिल 

हाथों पर दिख रही हृदय रेखा भावनाओं, प्रेम, करुणा और आत्मविश्वास को दर्शाती हैं. इस रेखा पर अगर तिल मौजूद है तो व्यक्ति जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने में मुश्किलों का सामना कर सकता है. 

Chanakya Niti: न रुका करें इन जगहों पर, पड़ जाएंगे मुश्किल में

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement