धर्म
Kajari Teej 2022: कजरी तीज के दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. यह कजली तीज या सातूड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है.
डीएनए हिंदी: Kajari Teej 2022- भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज त्योहार मनाई जाती है. हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह त्योहार 14 अगस्त 2022, रविवार को मनाया जाएगा. कजरी तीज के दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस पर्व को कजली तीज या सातूड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन उपवास रखने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं कब मनाया जाएगा कजरी तीज 2022 त्योहार (Kajari Teej 2022 Date) और पूजा विधि.
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीय तिथि 13 अगस्त 2022 शनिवार को रात 12:53 पर शुरू हो रही है. इसका समापन 14 अगस्त 2022 रविवार को सात 10:35 पर होगी. ऐसे में कजरी तीज 2022 त्योहार 14 अगस्त को मनाया जाएगा.
Jagannath Rath Yatra 2022: भगवान जगन्नाथ के इस मुस्लिम भक्त की मजार पर थम जाता है रथ का पहिया
इस त्योहार के दिन भगवान शिव और माता पर्वती की पूजा करने से लाभ मिलता है. इस दिन नीमड़ी माता की पूजा की जाती है.
सबसे पहले तालाब जैसी आकृति बनाने के लिए मिट्टी से बनी पाल बनाएं और तलाब के भीतर नीम की टहनी को तालाब में लगाएं.
जल और दूध डालकर तालाब में दीया जलाएं.
नीमड़ी माता की विधिवत पूजा करें और उन्हें केला, सेब, सत्तू, नींबू, ककड़ी, रोली, अक्षत इत्यादि अर्पित करें.
घीर या मेवे से बने प्रसाद का भोग लगाएं और शाम को चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद उपवास खोलें.
शास्त्रों में आषाढ़ माह को माना गया है उत्तम माह, जानिए त्योहार और व्रतों की लिस्ट
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.