धर्म
June 2022 मास के शुरुआत में रंभा तृतीय और निर्जला एकादशी जैसे जैसे महत्वपूर्ण Vrat और पर्व मनाए जाएंगे. देखिए पूरी लिस्ट..
डीएनए हिंदी: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से जून माह की शुरुआत हो रही है. हिन्दू पंचांग के अनुसार यह महिना बहुत शुभ और पवित्र माना गया है. मास के शुरुआत में रंभा तृतीय और निर्जला एकादशी जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे. साथ ही बड़ा मंगल व्रत जो ज्येष्ठ मास में पड़ता है वह भी इसी महीने में पड़ रहा है. इसके कई ऐसे ग्रह हैं जिनका राशि प्रतिवर्तन इस मास में होगा जो जातकों के लिए शुभ संकेत लाएगा. आइए जानते हैं जून महीने ( June 2022 Vrat and Tyohar List ) में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की तिथि.
2 जून, गुरुवार- रंभा तृतीया
9 जून, गुरुवार- गंगा दशहरा
11 जून, शनिवार- निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती
12 जून, रविवार- प्रदोष व्रत
14 जून, मंगलवार- संत कबीर जयंती, वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा अनुसार)
17 जून, शुक्रवार- संकष्टी चतुर्थी व्रत
24 जून- शुक्रवार- योगिनी एकादशी
27 जून- सोमवार- मासिक शिवरात्रि व्रत
28 जून- मंगलवार- दर्श अमावस्या
30 जून, बृहस्पतिवार- आषाढ़ नवरात्रि प्रारंभ
Astro Tips: रात में शिवलिंग के पास यह करने से चमकेगा भाग्य, नहीं होगी धन-धान्य की कमी
बुद्ध गोचर- 03 जून 2022
शनि कुम्भ राशि में वक्री- 05 जून 2022
सूर्य गोचर- 15 जून 2022
शुक्र ग्रह गोचर: 18 जून 2022
मंगल गोचर 27 जून 2022
Astro Tips: घर में लगाएं घोड़े की नाल, हो जाएंगे मालामाल
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.