Advertisement

Astro Predictions : महीने के इन दिनों में पैदा हुए हैं तो ऐसा होगा भाग्य

आज हम जानकारी लेकर आए हैं, किस दिन पैदा होने का असर कैसा होता है.

Astro Predictions : महीने के इन दिनों में पैदा हुए हैं तो ऐसा होगा भाग्य
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : महीने के खास दिनों में पैदा होना आपके भाग्य तो खास रंग ओ सूरत देता है. आज हम जानकारी लेकर आए हैं, किस दिन पैदा होने का असर कैसा होता है. जानिए आचार्य डॉक्टर विक्रमादित्य के हवाले से... 

एकादशी

एकादशी तिथि को जन्म लेने वाला व्यक्ति धार्मिक तथा सौभाग्यशाली होता है. मन, बुद्धि और हृदय से ये पवित्र होते हैं. इनकी बुद्धि तीक्ष्ण होती और लोगों में बुद्धिमानी के लिए जाने जाते है. इनकी संतान गुणवान और अच्छे संस्कारों वाली होती है, इन्हें अपने बच्चों से सुख व सहयोग मिलता है. समाज के प्रतिष्ठित लोगों से इन्हें मान सम्मान मिलता है.

द्वादशी

द्वादशी तिथि में जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव अस्थिर होता है. इनका मन किसी भी विषय में केन्द्रित नहीं हो पाता है बल्कि हर पल इनका मन चंचल रहता है. इस तिथि के जातक का शरीर पतला व कमज़ोर होता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से इनकी स्थिति अच्छी नहीं रहती है. ये यात्रा के शौकीन होते हैं और सैर सपाटे का आनन्द लेते हैं.

त्रयोदशी

त्रयोदशी तिथि ज्योतिषशास्त्र में अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है. इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति महापुरूष होता है. इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति बुद्धिमान होता है और अनेक विषयों में अच्छी जानकारी रखता है. ये काफी विद्वान होते हैं. ये मनुष्यों के प्रति दया भाव रखते हैं तथा किसी की भलाई करने हेतु तत्पर रहते हैं. इस तिथि के जातक समाज में काफी प्रसिद्धि हासिल करते हैं.

चतुर्दशी

जिस व्यक्ति का जन्म चतुर्दशी तिथि को होता है वह व्यक्ति नेक हृदय का एवं धार्मिक विचारों वाला होता है. इस तिथि का जातक श्रेष्ठ आचरण करने वाला होता है अर्थात धर्म के रास्ते पर चलने वाला होता है. इनकी संगति भी उच्च विचारधारा रखने वाले लोगों से होती है. ये बड़ों की बातों का पालन करते हें. आर्थिक रूप से ये सम्पन्न होते हैं. देश व समाज में इन्हें मान प्रतिष्ठा मिलती है.

पूर्णिमा

जिस व्यक्ति का जन्म पूर्णिमा तिथि को होता है वह व्यक्ति पूर्ण चन्द्र की तरह आकर्षक और मोहक व्यक्तित्व का स्वामी होता है. इनकी बुद्धि उच्च स्तर की होती है. ये अच्छे खान पान के शौकीन होते हैं. ये सदा अपने कर्म में जुटे रहते हैं. ये परिश्रमी होते हैं और धनवान होते हैं. ये परायी स्त्रियो पर मोहित रहते हैं.

Chardham Yatra 2022: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement