धर्म
हममें से ज़्यादातर लोगों ने कभी न कभी यह अनुभव जरूर किया होगा कि नींद के दौरान अचानक ऐसा एहसास होता है जैसे हम किसी ऊंचाई से गिर रहे हों और इसी डर से हमारी नींद झटके के साथ खुल जाती है. चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे का गहरा राज.
हर इंसान जीवन में कभी न कभी सपनों में खुद को गिरता हुआ ज़रूर देखता है. यह अनुभव इतना सजीव लगता है कि अचानक नींद खुल जाती है और दिल जोर से धड़कने लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे सपनों का क्या मतलब होता है? स्वप्न शास्त्र इस अनुभव को केवल एक डरावना सपना नहीं, बल्कि एक गहरा संकेत मानता है, जो आपके मन, जीवन की स्थिति और भावनात्मक संतुलन से जुड़ा होता है.
अगर आप सपने में खुद को किसी अनजान और ऊँचाई वाली जगह से गिरते हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में कोई बड़ा संकट या मानसिक परेशानी आने वाली है. यह सपना आपके भीतर छिपे तनाव, असुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता को दर्शा सकता है.
अगर आप खुद को धीमी गति से आसमान से गिरते देखते हैं, तो यह इस बात का प्रतीक है कि आप किसी विषय पर गहराई और विवेक से सोच रहे हैं. वहीं, अगर आप जोर से गिरते हैं और अचानक नींद खुल जाती है, तो यह इस ओर इशारा करता है कि आप अपने आस-पास के लोगों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं या खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
अगर आप खुद को किसी चट्टान या ऊंचे पहाड़ से गिरते हुए देखते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आप अपने कार्यस्थल या करियर से जुड़े तनावों में हैं. वहीं, अगर कोई आपको किसी इमारत या पुल से धक्का देता है, तो यह दर्शाता है कि आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय या डील को लेकर असमंजस और अविश्वास में हैं.
अगर आप सपने में किसी पार्टी या सार्वजनिक जगह पर ठोकर खाकर गिरते हैं, तो यह आत्मविश्वास की कमी या सार्वजनिक रूप से असहज महसूस करने की ओर संकेत करता है. यह सपना बताता है कि आप जीवन के किसी कठिन दौर से गुजर रहे हैं और आपको धैर्य, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती की ज़रूरत है.
सोने से पहले दिमाग को शांत करें. ध्यान (Meditation) और सकारात्मक सोच को अपनाएं. डर या चिंता से जुड़े विषयों पर दिन में समाधान ढूंढें. जीवन में भरोसे और आत्म-विश्लेषण को महत्व दे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.