Advertisement

Dream: ऐसे सपने आएं तो समझ जाएं होने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा, बन रहे हैं धन-लाभ के योग

सपने में सांप का बिल दिखाई देना धन लाभ का प्रतीक माना जाता है. अगर आपको भी सपने में  सांप का बिल दिखाई दे तो मतलब मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है. 

Dream: ऐसे सपने आएं तो समझ जाएं होने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा, बन रहे हैं धन-लाभ के योग

लक्ष्मी पूजा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी (Mata Laxmi) को माना जाता है. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से ही कोई भी व्यक्ति धनवान बनता है. ऐसे में लोग मां लक्ष्मी को खुश करने के  लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं ताकी उनके घर में धन-धान्य की कमी न हो. ज्योतिष शास्त्र में भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपायों का उल्लेख किया गया है.

वहीं कुछ संकेत ऐसे भी हैं जिनसे ये समझा जा सकता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है.  ज्योतिष शास्त्र कहता है कि मां लक्ष्मी घर में आने से पहले कुछ संकेत जरूर देती हैं. कई बार तो मां लक्ष्मी भक्तों के सपनों में ही अपने आने का इशारा दे देती हैं. आइए जानते हैं ऐसे सपनों के बारे में जो मां लक्ष्मी के आने का संकेत देते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Masik Shivratri 2022: मासिक शिवरात्रि का है खास महत्व, इन मंत्रों से करें महादेव को प्रसन्न

मां लक्ष्मी के आने का संकेत देते हैं सपने 

  1. सपने में सांप का बिल दिखाई देना धन लाभ का प्रतीक माना जाता है. अगर आपको भी सपने में  सांप का बिल दिखाई दे तो मतलब मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है. 
  2. सपने में पेड़ पर चढ़ता हुआ व्यक्ति भी धन लाभ की ओर इशारा करता है. अगर आपको भी ऐसा सपना दिखाई दे तो समझ जाएं कि आपको अचानक से धन लाभ होगा. 
  3. सपने में किसी स्त्री का नृत्य करते हुए दिखना भी धन लाभ की ओर इशारा  करता है. 
  4. सोने से बनी चीजों का सपने में दिखना भी धन लाभ का संकेत माना जाता है. 
  5. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चूहा भगवान गणेश का वाहन होता है. ऐसे में अगर सपने में चूहा दिखाई दे तो यह लक्ष्मी जी के आगमन की ओर इशारा करता है. 
  6. सपने में देवी-देवता का दिखना भी धन संपदा की प्राप्ति की ओर इशारा करता है. 
  7. सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखना मां लक्ष्मी के आने का संकेत माना जाता है. 

 

ये भी पढ़ेंः Astro Tips: ऐसे इस्तेमाल करें कपूर, धन और भाग्य की होगी वर्षा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement