धर्म
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में किन तीन चीजों को कभी भी पैसे के नीचे नहीं समझना चाहिए.
डीएनए हिंदी: आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) को विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में गिना जाता है. उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति जीवन के कई कठिन समस्याएं हल कर करने का काम करती है. आचार्य चाणक्य ने राजनीति, कूटनीति, अर्थ नीति के साथ-साथ जीवन के भी नीतियों पारंगत हासिल कर ली थी. चाणक्य नीति में उन्होंने कई श्लोकों के माध्यम से जीवन की समस्याओं को हल करने का कार्य किया. साथ ही आचार्य चाणक्य ने बताया था है कि व्यक्ति को पैसों का उपयोग कैसे करना चाहिए. आचार्य (Acharya Chanakya) ने यह भी बताया कि व्यक्ति है को अपने जीवन में किन तीन चीजों को कभी भी पैसे के नीचे नहीं समझना चाहिए अन्यथा वह बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा. आइए जानते हैं..
संसार में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो धन के लिए अपना धर्म तक त्यागने को तैयार हो जाते हैं. आचार्य चाणक्य ने उन्हें कहा है कि धर्म त्यागने वाले व्यक्ति की समाज में प्रतिष्ठा कीड़े के समान हो जाती है और वह जल्द ही बुराई के रास्ते पर चलने लगता है. ऐसे में व्यक्ति को सदा ही धर्म और अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti के अनुसार घर के लड़ाई-झगड़े दूर करने का यह तरीका है सबसे बेस्ट
चाणक्य नीति में बताया गया है कि कुछ लोग परिवार से अधिक पैसों को प्यार करते हैं. ऐसे व्यक्ति सबसे जल्दी कंगाल होते हैं और उन्हें समस्याओं जा सामना करना पड़ता है. इसलिए जो व्यक्ति पैसों से अधिक परिवार को मोल देता है उसे धन, सम्मान और ऐश्वर्य सभी की प्राप्ति होती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति परिवार से ज्यादा धन को अधिक मोल देता है उससे ज्यादा गरीब और कोई नहीं है.
आत्मसम्मान को व्यक्ति का गहना बताया गया है. लूटा गया धन व्यक्ति मेहनत से दोबारा कमा सकता है, लेकिन आत्मसम्मान अगर चली जाती है तो वह कमाना बहुत कठिन होता है. इसलिए स्वाभिमान के लिए पैसों को छोड़ना भी पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए. ऐसे लोग आगे चलकर अपना भविष्य उज्जवल बनाते हैं.
यह ही पढ़ें: Chanakya Niti: महर्षि चाणक्य के अनुसार घर में कुंवारी कन्या का स्थान यह होता है
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.