धर्म
आचार्य Chanakya द्वारा रचित Chanakya Niti की चर्चा न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी की जाती है.
डीएनए हिंदी: भारत के इतिहास में कई ऐसे महान गुरु ( Acharya Chanakya ) और ऋषि-मुनि जन्में जिन्होंने अपने उपदेशों से मानव-जाति को सुमार्ग पर लाने का कार्य किया. आचार्य चाणक्य उन्हीं महान गुरुओं में से एक थे. आचार्य द्वारा रचित चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) की चर्चा न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी की जाती है. अगर कोई व्यक्ति चाणक्य नीति के बातों का गहराई से अध्ययन करता है तो वह जीवन में हर पग पर सफलता हासिल करता है.
आचार्य चाणक्य को न केवल राजनीति और अर्थशास्त्र का ज्ञान था बल्कि उन्हें जीवन में सफलता कैसी पाई जाए, इस रहस्य का भी गहराई से पता था. आचार्य ने अपनी नीतियों से यह भी बताया था कि एक व्यक्ति अपने जीवन में सफल बॉस या नेतृत्वकर्ता कैसे बन सकता है. चाणक्य नीति के इस भाग में इसी विषय को जानते हैं.
चाणक्य नीति के अनुसार जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता उससे पहले अपनी योजनाओं का खुलासा बिल्कुल ना करें. जो आपके साथ काम कर रहे हैं सिर्फ उन्हें ही बताएं बाकी और किसी को नहीं. किसी और से योजना का खुलासा करने से दुश्मन खेमा और सचेत हो जाएगा और आपके कार्य को विफल करने का भरसक प्रयास करेगा.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य द्वारा बताई इन 6 बातों को हमेशा रखें याद
किसी भी बड़े कार्य की योजना तैयार करने से पहले या बाद में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है लेकिन इस बीच धैर्यवान बॉस ना केवल अपना मनोबल गिरने देता है और ना टीम को झुकने देता है. वह उसी धैर्य और संयम से सभी बाधाओं को दूर करते हुए आगे बढ़ता रहता है.
आचार्य चाणक्य के अनुसार एक अच्छा बॉस वह होता है जो अपनी योजनाओं पर हर समय सतर्क रहता है. छोटी सी लापरवाही भी उसकी योजनाओं पर पानी फेर सकती है. इसलिए उसे हर कार्य को सावधानी पूर्वक करना चाहिए. साथ अपने साथियों का आत्मबल बढ़ाते रहना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: विद्यार्थियों के लिए वरदान हैं आचार्य चाणक्य की ये खास बातें
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.