Advertisement

Astro Tips: इन उपायों से शुरुआत करें June 2022 महीने की, रहेगी सुख- समृद्धि

Astro Tips: Jyotish Shastra में कई ऐसी बाते बताई गई हैं जिनका पालन करने से जीवन के कई कष्ट दूर हो जाते हैं.

Astro Tips: इन उपायों से शुरुआत करें June 2022 महीने की, रहेगी सुख- समृद्धि

वास्तु टिप्स

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में कई ऐसी बाते बताई गई हैं जिनका पालन (Astro Tips) करने से जीवन के कई कष्ट दूर हो जाते हैं. बता दें कि व्यक्ति के जीवन में वास्तु दोष कई बने-बनाए काम बिगाड़ देता है. ऐसे में इससे छुटकारा पाना बहुत जरूरी है. वास्तु दोष (Vastu Dosh) से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं. व्यक्ति अगर इन उपायों का नियमित रूप से पालन करता है तो उसके घर-परिवार में सुख-शांति आती है और जातक को लाभ मिलता है.आइए जानते हैं जून (June 2022) महीने की शुरुआत में किन उपायों से आपको लाभ हो सकता है .  

घर में करें भगवान गणेश की स्थापना

विघ्नहर्ता भगवान गणेश की वंदना पूजा में सबसे पहले की जाती है. इसलिए घर में भगवान की प्रतिमा को ऐसी जगह स्थापित करें जहां सबकी नजर पड़ती है. शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि घर में भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है. ध्यान रहे कि उनका मुख दक्षिण दिशा में ना हो. 

शंख मिटाएगा वास्तु दोष 

मान्यता है कि शंख की ध्वनि से नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती हैं. साथ ही इससे वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है. शास्त्रों में बताया गया है कि जिस घर में दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है. 

Vidur Niti: जानिए महाभारत के महात्मा विदुर की सफलता की कूटनीतियां

नारियल माना जाता है शुभ 

माना जाता है कि घर में एकाक्षी नारियल की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं. साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का घर में संचार होता होता है. 

स्वास्तिक का चिन्ह इस दिशा में बनाएं

सनातन धर्म में स्वास्तिक चिन्ह का बहुत महत्व है. मान्यता है कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले लाभ के लिए इस चिन्ह को बनाया जाता है. इसलिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि लगातार 7 गुरुवार तक ईशान कोण में हल्दी से स्वास्तिक बनाने से व्यवसाय में लाभ होता है. साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है. 

Panchajanya Shankh : जानिए क्या है भगवान श्री कृष्ण के शंख की कहानी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement