Advertisement

Astro Tips for Anger Management: तेज गुस्सा आता हो तो अपनाइए ये अचूक उपाय

Astro Tip for Anger Control: ज्योतिष विशेषज्ञ मानते हैं कि अधिक गुस्सा आने के पीछे कुंडली में फेर-बदल भी कारण हो सकता है.

Astro Tips for Anger Management:  तेज गुस्सा आता हो तो अपनाइए ये अचूक उपाय

Astro Tips for Anger Control, astrology tips to control anger

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:Astro Tips for Anger Management- गुस्सा न चाहते हुए भी हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है.इसे जितना भी काबू में रखने की कोशिश कर लिया जाए लेकिन यह किसी न किसी रूप में हमें परेशान कर ही देता है. जो लोग जरूरत से ज्यादा गुस्सा करते हैं, उन्हें उतना ही नुकसान भी उठाना पड़ता है. इसके साथ स्वास्थ्य दृष्टि से देखें तो गुस्से से मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इससे तनाव, नींद की कमी जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं जो शरीर को भी नुकसान पहुंचा सकता है. कई ज्योतिष विशेषज्ञ मानते हैं कि अधिक गुस्सा आने के पीछे कुंडली में फेर-बदल भी कारण हो सकता है. इसको दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ आसान उपायों को बताया है. 

गुस्सा कम करने के ज्योतिष उपाय (Astro Tip for Anger Control)

  • जिन लोगों को जरूरत से अधिक गुस्सा आता है, उन्हें सुबह उठने के बाद किसी से भी 15-20 मिनट तक बात नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति का गुस्सा शांत हो जाता है और वह दिनभर गुस्से से दूर रहता है. 

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को गुस्सा आता है उन्हें सुबह उठने के बाद धरती मां को प्रणाम करना चाहिए. प्रणाम करने के दहीना पैर जमीन पर रखना चाहिए. 

  • जिन लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखने में मुश्किल आती है उनकी मदद चंदन की खुशबू कर सकती है. इसलिए उन्हें अपने आसपास चंदन का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए. इससे मन शांत रहता और इसके साथ राहु दोष भी दूर हो जाता है. 

Brahmastra Weapon Power: जानिए क्यों ब्रह्मा जी ने किया था विश्व के इस सबसे विनाशकारी अस्त्र का निर्माण

किस कारण से आता है गुस्सा? (Reason of Anger in Astrology)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल, सूर्य, शनि, राहु, और चंद्रमा ग्रह गुस्से का सबसे बड़ा कारण है. जिस व्यक्ति के कुंडली में सूर्य और चंद्रमा, मंगल ग्रह एक दूसरे के साथ किसी रूप से संबंध बनाते हैं तो व्यक्ति जरूरत से ज्यादा गुस्सा करता है. ज्योतिष में यह भी बताया गया है जिं लोगों का मंगल कमजोर होता है उन्हें भी जरूरत से ज्यादा गुस्सा आता है.

Astro Facts : मनाइए कि इस दिन हों मंदिर से जूते-चप्पल चोरी, मिलेगा शुभ फल

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement