राशिफल
ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार से चलिए जानें 18 जनवरी दिन रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा होने वाला है. आज का राशिफल आपके दिन की दिशा तय करने में मदद करेगा. ग्रहों की चाल आपके फैसलों, अवसरों और सावधानियों को प्रभावित करेगी. चलिए जानेें रविवार सभी 12 राशियों के लिए कैसा होगा.
आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए अवसर और सावधानी दोनों लेकर आया है. कहीं उन्नति के योग हैं तो कहीं संयम की जरूरत. मेहनत रंग लाएगी, रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. सही निर्णय, धैर्य और सकारात्मक सोच से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.
🌹-मेष राशि
आज के दिन थकान और कमजोरी से परेशान हो सकते है.किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है.मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है .धन प्राप्ति सुगम होगी.युवक और युवतियों को आज विशेष अवसर प्राप्त होंगे जिससे लाभ की संभावना रहेगी.आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे.खान-पान अनुकूल मिलेगा.स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी.कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा.जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें.मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे. पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा.पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा.प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते है जिससे आपको फ़ायदा हो सकते है .
🌹-कर्क राशि
आज के दिन सुख की साधनों पर व्यय होगा.शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान संभव है .अनचाहे काम करना होंगे. दांपत्य संबंधों में सुधार होगा.व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी.नई योजना बनेगी.घर-परिवार का सुख बढ़ेगा.जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन संतान की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते है जिससे आपको मानसिक परेशानी होगी.कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी.नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है.जोखिम लेने से बचें.आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा. संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा.भागदौड़ अधिक रहेगी .व्यवसाय में नई योजनाएं बनेगी.परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी.वाणी में संयम रखें .ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी.कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है.मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी .
🌹-तुला राशि
आज के दिन प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें.विवाद व बहस से बचकर रहें.वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकते है.दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा. मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा. किसी को भी अपने राज न बतायें. अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें. मनोबल में वृद्धि होगी.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आय में निश्चितता रहेगी.विवाद को बढ़ावा न दें अन्यथा नुकसान हो सकते है .दोस्तों की चिंता रहेगी.सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी.अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे.लेन देन में सावधानी रखें.रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा.आय में बढ़ोतरी होगी जिससे आपको सफलता मिलेगी.निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी. दांपत्य सुख मिलेगा.व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा.किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है.
🌹-मकर राशि
आज के दिन घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें.रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी.साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा.व्यवसायिक समय शुभ रहेगा.नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते है.साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकते है.सट्टे व लाटरी के चक्कर में न पड़ें.घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे. कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी.नौकरी में आधिकार की स्थिति रहेगी .भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं.
🌹-मीन राशि
आज के दिन रुका हुआ काम पूरे होंगे जिससे आपको प्रसन्नता होगी.आप बहुत जल्दी अपना स्वभाव बदलते हैं.मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा .सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा.नए वस्रों की प्राप्ति होगी,दिन भर प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से