Advertisement

Taurus Today Horoscope 17 March: वृषभ राशि वालों का भाग्य देगा साथ, व्यापार में होगा धन लाभ

वृषभ के लिए आज का दिन क्या सौगात लेकर आ रहा है, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Taurus Today Horoscope 17 March: वृषभ राशि वालों का भाग्य देगा साथ, व्यापार में होगा धन लाभ

Taurus today horoscope 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  आज 17 मार्च 2023 का दिन वृषभ राशि के लिए कुछ खास होगा. जिनका नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से शुरू होता है. वह वृषभ राशि के होते हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा होने वाला है.

आज आपके दिन की शुरुआत ही लाभ और वृद्धि के साथ होगी. पिछले काफी समय से रुका हुआ काम जल्दी पूर्ण होने की प्रबल संभावना बनी हुई है.सभी कामों का अपडेट जरूर लें. अन्यथा मिलने वाला लाभ हानि में बदल जाएगा.   

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो लाभ होने की प्रबल संभावना है. आज के दिन बाजार में किया गया, निवेश फायदे देगा. इसके अलावा गोल्ड या जमीन की खरीद फरोख्त में भी लाभ के पूर्ण योग बने हुए हैं.

आज भाग्य बहुत ही अच्छा और प्रबल होगा. व्यापार में वृद्धि होगी. कोई बड़ी डील आज फाइनल हो सकती है. यह आने वाले दिनों में आपके व्यापार में और भी बढ़ोतरी करेगी. 

आज पूजा पाठ से लेकर तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी. सत्संग कराने का भी लाभ मिलेगा. भगवान में आस्था रखने पर भाग्य में चमक बरकरार रह सकती है. ध्यान करने के साथ ही किसी की मदद कर सकते हैं. 

दिन के तीसरे पहर में थकान महसूस करेंगे. इसबीच आलस्य हावी रहेगा. बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. बिना दवाई या उपचार के भी सही रहेंगे.

आज के दिन ॐ ह्रीं सूर्याय नम: का जप करें. इसे कल्याण होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement