Advertisement

10 May Aaj ka Rashifal: आज किस राशि पर होगी धनवर्षा और किसे रहना होगा सतर्क, यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

रविवार 10 मई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लाएगा तो कुछ के लिए चिंता और परेशानी भरा होगा. चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार से जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.

Latest News
10 May Aaj ka  Rashifal: आज किस राशि पर होगी धनवर्षा और किसे रहना होगा सतर्क, यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार 

Add DNA as a Preferred Source

10 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है. कुछ राशियों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी बरतनी होगी. निवेश, यात्रा और नई योजनाओं के लिए दिन कई लोगों के पक्ष में रहेगा.

🌹 मेष राशि – आज का दिन नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी. बोलने से पहले सोच-विचार अवश्य करें. कारोबार में विवेक से काम लेने पर लाभ होगा. पैतृक व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

🌹 वृषभ राशि – आज गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कम बोलें लेकिन मधुर बोलें. कई स्रोतों से धन लाभ के संकेत हैं. निजी कार्यों में भागदौड़ अधिक रह सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी.

🌹 मिथुन राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में समय की अनुकूलता महसूस होगी. किसी पुराने रुके कार्य के पूरे होने से राहत मिलेगी.

🌹 कर्क राशि – आज घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकते हैं. पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा और मित्रों के साथ यात्रा का योग है. नौकरी में मेहनत अपेक्षा के अनुसार फल नहीं दे पाएगी. लापरवाही के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें.

🌹 सिंह राशि – आज का दिन मिश्रित रहेगा. परिजनों से मनमुटाव होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. दिन की शुरुआत में आलस्य रहेगा, लेकिन दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी. करियर से जुड़े निर्णय लेने में संकोच रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें.

🌹 कन्या राशि – आज का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन उसका लाभ भी मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. बुजुर्गों को पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है.

🌹 तुला राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है. नई व्यापारिक योजनाएं बन सकती हैं. कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. सेहत के प्रति लापरवाही न करें और खानपान संतुलित रखें.

🌹 वृश्चिक राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी. जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं. व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. आलस्य के कारण कुछ कार्यों में देरी हो सकती है. संतान के विवाह हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे.

🌹 धनु राशि – आज का दिन शुभ रहेगा. लापरवाही से बचने की आवश्यकता है. अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत लेंगे. लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वजनों के साथ पार्टी या पिकनिक का आनंद लेने का अवसर मिलेगा.

🌹 मकर राशि – आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. यात्रा और निवेश लाभकारी रहेंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है.

🌹 कुम्भ राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा. पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं. धार्मिक यात्रा या तीर्थयात्रा संभव है. परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें.

🌹 मीन राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. भूमि संबंधी मामलों में सावधानी रखें. आज किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है. कार्यों की अधिकता रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement