राशिफल
आज का राशिफल के आधार पर ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार बता रही हैं कि आपके दिन की दिशा बताता है कि कहां आपको सावधानी जरूरी है और कहां अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं. स्वास्थ्य, धन, करियर, परिवार और यात्रा से जुड़े संकेतों के साथ जानें कि ग्रहों की चाल आज आपके पक्ष में क्या संदेश दे रही है.
आज का दिन अधिकतर राशियों के लिए प्रगति और संतुलन का संकेत देता है. धन, करियर और पारिवारिक मामलों में अवसर मिलेंगे, पर जल्दबाज़ी, क्रोध और जोखिम से बचना जरूरी है. विवेक, धैर्य और सकारात्मक सोच अपनाने से लाभ और सफलता के योग मजबूत होंगे.
🌹-मेष राशि
आज के दिन कुल मिलाकर आछा बीतने वाला है.हालाकि शारीरिक रूप से कमजोर और थकान महसूस कर सकते हैं .यात्रा से सावधान रहें .बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है .
🌹-वृषभ राशि-
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.पैतृक सम्पत्ति से संबंधित कोई निर्णय लेने की आवश्यकता होगी जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी .वाहन चलाते समय सावधानी बरतें .
नौकरी करने वाले कामना पूर्ति न होने पर अधिकारियों से नाराज रहेंगे.क्रोध पर नियंत्रण रखें.उतावली में कोई काम न करें.
🌹-मिथुन राशि-
आज के दिन आप किसी भी कार्य को आछे से सम्पादित कर पाएंगे.मित्रों के साथ घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते है.परिवार में भाई-बहनों के साथ ख़ुश नुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा.सेहत आछी और मन में प्रसन्नता रहेगी.धन की आमद संतोषजनक रहेगी.
🌹-कर्क राशि-
आज के दिन संपत्ति के कार्य लाभ प्रद रहेंगे.घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी.काम धंदे की अपेक्षा आज धार्मिक गतिविधियां अधिक रहेंगी.संतान की उन्नति होगी.वाणी पर नियंत्रण रखें.अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं.
🌹-सिंह राशि
कार्य क्षेत्र पर आज स्वयं के निर्णय मैं सफलता की संभावना अधिक रहेगी.पारिवारिक विवाद को हल करें.यात्रा के योग बन रहे है.स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा.विद्यार्थी सफल रहेंगे.भूमि भवन संबंधी मामलों में सावधानी रखें .मन प्रसन्न रहेगा .
🌹-कन्या राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .धन की स्थिति अच्छी रहेगी.शत्रु परास्त होंगे.नए अनुबंध हो सकते हैं.प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है.स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा.
🌹-तुला राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा.जोखिम व जमानत के कार्य टालें.प्रयास सफल रहेंगे.कार्य की प्रशंसा होगी.धन प्राप्ति सुगम होगी.प्रसन्नता बढ़ेगी.कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी.विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.संतान पक्ष से कोई ख़ुशख़बरी प्राप्त होगी .सहयोगी आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे पूर्ण करने पर प्रसन्न भी रहेंगे.कार्य क्षेत्र पर सफलता मिलेगी.मेहमानों का आगमन होगा.धनार्जन होगा.प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे.
🌹-धनु राशि-
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.कार्य क्षेत्र में प्रगति के योग हैं.कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी.रोजगार में वृद्धि होगी.व्धार्मिक यात्रा सफल रहेगी.मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे.व्यापार संबंधी प्रस्ताव आएंगे.
🌹-मकर राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे.पारिवारिक संबंधों में सफलता मिलेगी.अचानक धन प्राप्ति के योग हैं.व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी.पुरानी झंझटों से राहत मिलेगी.क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें .
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन जिस कार्य को करने का मन करेगा वह कार्य सफल रहेगा.पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी.यात्रा लाभदायक रहेगी.धनार्जन होगा.विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे.कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं.
🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.धन लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा.समाज में मान सम्मान बढ़ेगा.शारीरिक रूप से आप खुश रहेंगे .दुष्टजन से दूर रहें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकते है.अविवाहित जातकों को शादी का प्रस्ताव मिल सकते है.नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से