राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Aaj ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर असर डालती है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ, सफलता और खुशखबरी लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी और संयम बरतने की जरूरत होगी. आज 25 जनवरी 2025, रविवार का दिन नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार और सेहत के अनुसार कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से...
मेष राशि
आज के दिन आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी, दिन के आरम्भ में मन में आध्यात्मिक भाव रहेगा. धनलाभ होगा और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. पारिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी.
वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे. आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें.
मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकते है. लेन देन में सावधानी रखें. दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा. अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें. मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे.
कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. कई लोग आप से नाराज हो सकते है. रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है. यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे. तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा.
सिंह राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. वाणी में संयम रखें अन्यथा विवाद हो सकते है. परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है. लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी. व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
कन्या राशि
आज के दिन शुभ रहेगा. जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होगा. दूसरों की निंदा करने से बचें. धार्मिक लाभ मिल सकता है, राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे. न्याय पक्ष में मजबूती आएगी.
तुला राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी. दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे. वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. परिजनों से विवाद से बचें.
वृश्चिक राशि
आज के दिन आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी. समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें. प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है. कारोबार की बाधा दूर होकर कार्य सिद्धि होगी.
धनु राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे. जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है. संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं, बड़ा लाभ होगा. दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें.
मकर राशि
आज के दिन बाहर घूमने जाने की योजना बनेगी. दोस्त से मुलाकात होगी. कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा.
कुम्भ राशि
आज दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी. परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे. जितना हो सके उतना विवादों को टालें.
मीन राशि
अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है. आकस्मिक धनलाभ के योग बन सकते है. कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा. परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा. शारीरिक रूप से आप सफल रहेंगे.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से