राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, आज 7 मार्च शनिवार का दिन परंपरागत रूप से ज्ञान, सलाह और दीर्घकालिक निर्णयों से जुड़ा है. आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि भावनात्मक फैसलों की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा. आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है.
🌹-मेष राशि
आज के दिन घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.नौकरी में पदोन्नति की संभावना रहेगी.भाग्य का साथ रहेगा.विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है. व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे.मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकते हैं.तत्काल लाभ के अवसर मिलेंगे.रुके कार्यों में गति आयेगी.न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है.वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.आय में बढ़ोतरी होगी .कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे.जोखिम उठाने का साहस न करें.किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.नौकरी में बदलाव के योग हैं.तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे.दांतों में विकार की संभावना है.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.कुसंगति से बचें अन्यथा आपको मानसिक तनाव का अनुभव होगा.राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हुए है. आप के कार्य की प्रशंसा होगी.यात्रा के योग हैं .अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी.आय के नए स्रोत स्थापित होंगे.कमर में खिंचाव के शिकायत हो सकते हैं.भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलताएं मिलेंगी.कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.सरकारी नौकरी में आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे.पेट संबंधित विकार उभर सकते है. जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है.
🌹-तुला राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.पराक्रम में वृद्दि होगी.रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. विरोधी परास्त होंगे.परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है.प्रेम प्रगट करने का उचित समय है.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश करने से बचें .आय से अधिक खर्च हो सकते हैं.समय रहते अपने मन की बात कह दें. यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी. आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें.व्यापार विस्तार के योग है.भवन परिवर्तन के योग है.
🌹-धनु राशि
आज के दिन किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा .प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें.बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें.अपनों का साथ मन को शांति देगा. प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है.धनलाभ संभव है.
🌹-मकर राशि
आज के दिन धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी.विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेंगे.विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं.मनचाही नौकरी मिलने के आसार है.भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी.लोग आपकी सफलताओं की प्रशंसा करेंगे.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन आपके लिए मिला जुला असर रहेगा.वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते है.विदेश जाने के योग बन रहे है.आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी. समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें.समय अभी अनुकुल नहीं है.
🌹-मीन राशि
आज के दिन आपको सफलता प्राप्त होगी.पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें.आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करे.लेन देन में सावधानी बरतें.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से