राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, आज 6 मार्च शुक्रवार का दिन परंपरागत रूप से ज्ञान, सलाह और दीर्घकालिक निर्णयों से जुड़ा है. आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि भावनात्मक फैसलों की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा. आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है.
🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा.धन प्राप्ति सुगम होगी.संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी .लाभ के अवसर हाथ आएंगे.मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे.कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें.व्यवसाय ठीक चलेगा.धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है.कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे.
🌹-वृष राशि
आज के दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहेंगे.धैर्य और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे.नए विचार और योजना पर अमल करेंगे.वाद विवाद से बचें अन्यथा कोई नया विवाद उत्पन्न हो सकता है.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी.भाग्य का साथ मिलेगा.नौकरी में चैन रहेगा.निवेश शुभ रहेगा.घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.पार्टनरों का सहयोग मिलेगा.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद की संभावना बन सकती है.शिक्षा और करियर में वृद्धि होगी.कार्यप्रणाली में सुधार होगा.सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी.मान-सम्मान मिलेगा.सुख के साधन प्राप्त होंगे.नई योजना बनेगी.व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.संतान के विवाह की योजना बनेगी.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.कारोबार में वृद्धि के योग हैं.किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है.स्वाभिमान को ठेस लग सकती है.जोखिम व जमानत के कार्य टालें.आय बनी रहेगी.पुराना रोग उभर सकता है.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके रुका हुआ कार्य पूरा होगा जिससे आपको प्रसन्नता और सफलता प्राप्त होगी.आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.क़र्ज़ की स्थिति से दूर रहें.किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें.व्यापार अच्छा चलेगा.नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है.लेन-देन में सावधानी रखें.वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए महत्वपूर्ण समय रहेगा.परिवार के किसी सदस्य पर कोई खर्चा करने के अवसर प्राप्त होंगे.लेन देन में सावधानी रखें.रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है.घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. भाइयों का सहयोग मिलेगा.परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है.धन प्राप्ति सुगम होगी.शरीर में कमर व हड्डी आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है.चिंता तथा तनाव रहेंगे.
🌹-तुला राशि
आज के दिन विद्यार्थीओं के लिए समय अनुकूल रहेगा.धन संचय की योजना बनेगी.धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे.भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. बड़ा लाभ हो सकता है.रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी. भाग्य का साथ रहेगा.शेयर मार्केट से संबंधित कारोबार में हानि होगी.सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा.आपनी वस्तुएं संभालकर रखें.भाईओं से मुलाकात होगी.किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा.व्यापार से लाभ होगा.नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कष्ट व भय सताएंगे.किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा.विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.समाज में मान सम्मान बढ़ेगा.यात्रा पर जाने की योजना बनेगी.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है.भागदौड़ अधिक रहेगी.थकान व कमजोरी महसूस होगी.आय में निश्चितता रहेगी. व्यापार ठीक चलेगा.निवेश सोच-समझकर करें. राजभय रहेगा.वाणी पर नियंत्रण रखें. शारीरिक कष्ट संभव है.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा.नौकरी में प्रशंसा होगी. कार्यसिद्धि होगी.प्रसन्नता रहेगी. चोट व रोग से बचें.लेन-देन में जल्दबाजी न करें.किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं. व्यापार ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा.मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी.दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.घर में मेहमानों का आगमन होगा.कोई मांगलिक कार्य हो सकता है.आत्मविश्वास बढ़ेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा.निवेश शुभ रहेगा.प्रसन्नता बनी रहेगी.
🌹-मीन राशि
आज के दिन कानूनी मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान संभव है.धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी .व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.निवेश शुभ रहेगा.व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है.किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से