Advertisement

Horoscope 5 March: आज इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Horoscope 5 March: आज इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, आज 5 मार्च गुरुवार का दिन परंपरागत रूप से ज्ञान, सलाह और दीर्घकालिक निर्णयों से जुड़ा है. आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि भावनात्मक फैसलों की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा. आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है.

🌹-मेष राशि
आज के दिन भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी.उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी.आपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे.विकास की योजनाएं बनेंगी.निजीजनों से असंतोष हो सकते हैं.व्यापार में इच्छित लाभ होगा .पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन के आरंभ से ही परिस्थितियां विजय दिलाने वाली बनेगी.आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें.स्वस्थ पर व्यय बढ़ेगा.कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे.यात्रा पर जाने के योग हैं.अपना काम छोड़ बड़ाई पाने के लिये अन्य लोगो को बिना मांगे सहयोग करेंगे घर के सदस्य एवं सहकर्मी से विरोध होगा.

🌹-मिथुन राशि
आज का दिन कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी.घर बाहर प्रसन्नता रहेगी.अधिकांश कार्य उधारी में होने से धन की प्राप्ती अल्प ही रहेगी.आज आपकी बातों में स्पष्टता अधिक रहेगी मीठी बातो से काम निकालने की जगह स्पष्ट बोलना पसंद करेंगे.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि की अनुभूति होगी.बाहर के लोगो मे आपकी छवि परोपकारी इंसान जैसी रहेगी लेकिन घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नही कर पाएंगे विशेषकर घर के बुजुर्ग आपकी मानसिकता को भली भांति जानकर भी कुछ बोलेंगे नही.

🌹-सिंह राशि
आज भी दिन अधिकांश समय मिश्रित रहेंगे कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित व्यवहार विशेष कर उधारी ना करे अगर है तो प्राथमिकता से चुकाए अन्यथा विवाद के साथ सम्मान हानि भी निश्चित है.आज आप धन को लेकर अनैतिक कार्य करने से भी नही चूकेंगे.विपरीत लिंगीय आकर्षण से बचे.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए आशाजनक परिणाम ला सकते हैं.यात्रा पर जाने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह लें.दिन के आरंभ से मन मे किसी मनोकामना पूर्ति की कामना लगी रहेगी लेकिन कोई ना कोई बीच मे बाधा डालेगा विशेष कर आज घर के सदस्य ही आपको गलत मार्गदर्शन देंगे जिससे कुछ समय के लिये दुविधा में फसेंगे.संतान पक्ष की उन्नति होगी .

🌹-तुला राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा.घर के सदस्यों से आज मन आनंदित रहेगा लेकिन परिवार में सुख समृद्धि की ओर शांति बनी रहेगी.मानसिक तनाव के चलते सेहत खराब हो सकते है.बड़े बुजुर्ग आपके मन मे चल रही उलझन को जानकर उचित मार्गदर्शन भी करेंगे.कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ के पक्ष में नही रहेंगे.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आप को अचानक से धन प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं.आज का दिन आप बेहतर रूप से गुजारेंगे.कार्य क्षेत्र पर आप आज कम समय मे अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करेंगे कुछ हद तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय आगे नुकसान दायक भी रहेगा.धन के लेन देन में स्पष्टता कम रहने के कारण किसी का भरोसा तोड़ेंगे.

🌹-धनु राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायी रहेगा.मनोरंजन के ऊपर बिना विचारे खर्च करेंगे.घर के सदस्य भी आज किसी मांग को लेकर परेशान करेंगे धन की आमद थोड़े प्रयास करने पर अवश्य होगी लेकिन व्यर्थ दिखावे के खर्च भी अधिक रहने से संचित कोष में कमी आएगी.

🌹-मकर राशि
आज के दिन विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी.आज अपना काम निकालने के लिये स्वयं को सामने वाले के आगे समर्पण कर देंगे जिससे कोई भी ना चाहते हुए भी सहयोग के लिये मना नही कर सकेगा.धन आमद की संभावना कई बार बनेगी लेकिन अचानक ही होगी.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें.थकान महसूस करेंगे.नौकरी पेशाओ से अनजाने में बड़ी गलती होने की संभावना है.वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें.व्यवसायी वर्ग आर्थिक विषयो को लेकर उलझे रहेंगे.कार्य करने के अवसर मिलेंगे लेकिन धन और निर्णय क्षमता की कमी आगे बढ़ने से रोकेगी.

🌹-मीन राशि
आज के दिन लेन-देन में सावधानी बरतें .विवाद न करें.सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे.वाहन,व अग्नि के प्रयोग में लापरवाही न करें.दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.आपके व्यवहार में आज स्वार्थ रहेगा लेकिन फिर भी मीठा बोलना हर किसी को पसंद आएगा किसी से भी अपना काम आसानी से निकाल लेंगे.बाहर के लोग आपसे प्रभावित रहेंगे.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement