Advertisement

Today Horoscope 5 April: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा परेशानियों से भरा, धनहानि का बनेगा योग, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Today Horoscope 5 April: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा परेशानियों से भरा, धनहानि का बनेगा योग, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 5 अप्रैल बुधवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

👉🔸मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'🔸संपत्तबड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. बेरोजगारी दूर होगी. करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी. पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी. अपनों से कहासुनी हो सकती है. दूसरों के कार्य में दखल न दें. प्रमाद से बचें.
 
👉🔸वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:.'🔸वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. लाभ होगा. आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है. घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी. 

👉🔸मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.'🔸 बु‍द्धि का प्रयोग करें. आय में निश्चितता रहेगी. व्यापार ठीक चलेगा. लाभ होगा.प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें. कार्यों की गति धीमी रहेगी. निराशा हावी रहेगी. 
 
👉🔸कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'🔸अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. लाभ में वृद्धि होगी. सामाजिक प्रसंग में जल्दबाजी न करें. शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी. निवेश में जल्दबाजी न करें. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. जरूरी वस्तु गुम हो सकती है.

👉🔸सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'
🔸 धर्म-कर्म में मन लगेगा. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. निवेश शुभ रहेगा. प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. राजकीय अवरोध दूर होंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें.
 
👉🔸कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.'🔸 कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी. नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. मेहनत का फल मिलेगा. मान-सम्मान मिलेगा. व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. समय अनुकूल है. प्रसन्नता रहेगी.
 
👉🔸तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:.'🔸किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी. पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर में अतिथियों पर व्यय होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. शत्रु शांत रहेंगे. प्रसन्नता रहेगी.
 
👉🔸वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'🔸व्यवसाय की गति धीमी रहेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. आय में कमी रहेगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. यात्रा में जल्दबाजी न करें. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. 
 
👉🔸धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'🔸 नई आर्थिक नीति बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार वृद्धि होगी. समाजसेवा में रुझान रहेगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. ऐश्वर्य पर व्यय होगा. भाइयों का सहयोग मिलेगा. समय अनुकूल है. लाभ लें. प्रमाद न करें.

👉🔸मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'
🔸-व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा. कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है. राजभय रहेगा. जल्दबाजी व विवाद करने से बचें. रुका हुआ धन मिल सकता है. किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा. नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे.
 
👉🔸कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'
🔸किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. लाभ के असवर हाथ आएंगे. यात्रा में सावधानी रखें. शत्रु पस्त होंगे. विवाद न करें. बेचैनी रहेगी.
 
👉🔸मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय🔸'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'
व्यवसाय ठीक चलेगा. मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा. कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है. पारिवारिक चिंताएं रहेंगी. मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा. दूसरों से अपेक्षा न करें. कुसंगति से बचें,सम्मान और धन हानि होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. आय में निश्चितता रहेगी. प्रमाद न करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement