Advertisement

Today Horoscope 31 March:आज वृषभ और कर्क को मिलेगा भाग्य का साथ, इन लोगों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Today Horoscope 31 March:आज वृषभ और कर्क को मिलेगा भाग्य का साथ, इन लोगों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, जानिए अपनी राशि का हाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 31 मार्च शुक्रवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:.'

👉🔸कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. अपनों की सहायता कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार लाभदायक रहेगा. शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें. कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है. कुसगंति से हानि होगी.

वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'

👉🔸दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कहीं से बुरी खबर मिल सकती है. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. आय बनी रहेगी. भाइयों का सहयोग मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. आज के काम कल पर नहीं टालें. विवेक का प्रयोग करें. लाभ होगा.

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'

👉🔸जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. फालतू खर्च होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें. नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.

कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'

👉🔸भाग्य का साथ मिलेगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी. किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. समय नेष्ट है. नकारात्मकता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी.

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'

👉🔸शत्रु शांत रहेंगे. धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. अपनों का सहयोग मिलेगा. नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. भाग्य का साथ रहेगा.

कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'

👉🔸 संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. नई योजना बनेगी. तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे.

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:.'

👉🔸थकान व कमजोरी रह सकती है. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है. धन प्राप्ति सुगम होगी.

वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'

👉🔸लेनदेन में हड़बड़ी न करें. विवाद हो सकता है. नकारात्मकता रहेगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें. विवाद को बढ़ावा न दें. स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. आय में निश्चितता रहेगी.

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:.'

👉🔸कानूनी बाधा संभव है. हल्की हंसी-मजाक करने से बचें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. धनहानि किसी भी तरह हो सकती है. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ में वृद्धि होगी.

मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:.'

👉🔸कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. सुख के साधनों पर व्यय होगा. स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में सुख-शांति रहेंगे. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें.

कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'

👉🔸 आंखों को रोग व चोट से बचाएं. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा. कारोबार मनोनुकूल रहेगा. प्रमाद ना करें.

मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'

👉🔸 आज व्यवसाय ठीक चलेगा. भागदौड़ रहेगी. जोखिम न लें. कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement