Advertisement

Today Horoscope 30 March: आज महानवमी पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य,सफलता के खुलेंगे रास्ते, जानें आपके लिए कैसा होगा दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Today Horoscope 30 March: आज महानवमी पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य,सफलता के खुलेंगे रास्ते, जानें आपके लिए कैसा होगा दिन

Jyotishacharya Pritika Majumdar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 30 मार्च गुरुवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

👉🌷मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें.
🌷 उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है. लाभदायक समाचार प्राप्त होंगे. जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा. राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा. सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. वाहन सावधानी से चलाएं.
 
👉🌷वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें.
🌷सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे. कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. आवास संबंधी समस्या हल होगी. रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. लाभदायक समाचार मिलेंगे. आलस्य न करें. 

👉🌷मिथुन के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें.
कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. झंझटों में न पड़ें. लाभ होगा. रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा. व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी. व्यापार अच्छा चलेगा.
 
👉🌷कर्क राशि के लिए आज का कल्'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें.
 भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे. रोजगार मिलेगा. शत्रु भय रहेगा. निवेश व नौकरी लाभ देंगे. व्यापार अच्छा चलेगा. चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कुसंगति से हानि होगी. अपने काम से काम रखें. 
 
👉🌷सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें.
🌷 रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. विवाद न करें. सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी. आर्थिक अनुकूलता रहेगी. रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा. राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं.
 
👉🌷कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें.
🌷थकान महसूस होगी. व्यावसायिक चिंता रहेगी. संतान के व्यवहार से कष्ट होगा. सहयोगी मदद नहीं करेंगे. शोक समाचार मिल सकता है. व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. शत्रु सक्रिय रहेंगे. 
 
👉🌷तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें.
🌷 परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. अतिथियों का आवागमन रहेगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है. कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें. धनार्जन होगा. स्वाभिमान बना रहेगा. नई योजनाओं की शुरुआत होगी. 
 
👉🌷वृश्चिक के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें.
🌷 पूर्व कर्म फलीभूत होंगे. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. रोमांस में समय बीतेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान की प्रगति संभव है. भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे. व्यापार में इच्छित लाभ होगा.
 
👉🌷धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें.
🌷: बेरोजगारी दूर होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. जोखिम न लें. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें. सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी. प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. 
 
👉🌷मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें.
🌷 स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें. कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी. कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें. अपरिचितों पर विश्वास न करें. प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए. रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है. विरोधी परास्त होंगे. यात्रा कष्टप्रद हो सकती है. धैर्य एवं संयम बना रहेगा. 
 
👉🌷कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-🌷 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें.
🌷स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे. रुका हुआ धन मिलेगा. दिन प्रेमभरा गुजरेगा. संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी. धन प्राप्ति के योग हैं.
 
👉🌷मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-🌷 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें.
🌷व्यवसाय ठीक चलेगा. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्ययवृद्धि होगी. तनाव रहेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement