राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 29 अक्टूबर 2025 बुधवार का दिन (29 October 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल समय रहेगा .जोखिम उठाने के बजाय आप अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने में कामयाब होंगे जिससे आपको सफलता मिलेगी.जल्दबाजी न करें .कारोबार में वृद्धि के आसार रहेंगे.कर्ज संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने में लगे रहेंगे.व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें.रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा.
🌹-वृषभ राशि
आज का दिन परिवार के लिए महत्त्वपूर्ण है.कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी.कारोबार में वृद्धि होगी .विरोधी सक्रिय रहेंगे.धन प्राप्ति सुगम होगी.समय अनुकूल रहेगा .आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी.वाहन सावधानी से चलाएं.परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा.संतान के विवाह की चिंता रहेगी.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन भूले बिसरे साथियों से मुलाकात होगी.उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी .किसी बढ़े काम को करने की योजना बनेगी.आत्म सम्मान बना रहेगा .व्यापार लाभदायक रहेगा .अपने दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा. माता-पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी. स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी. राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन घर बाहर प्रसन्नता रहेगी .मित्रों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे.घर परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है.समय पर काम करना सीखें.व्यापार बदलने का मन होगा.अपने काम पर ध्यान दें.यात्रा हो सकती है.आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं.किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होगी .व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन अपरिचितों पर विश्वास करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ेगा.आर्थिक तनाव के कारण समाज में आप का अपयश होगा. कार्यक्षमता में कमी आयेगी.कारोबार ठीक चलेगा.व्यापार में उधारी अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है.व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा .नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा.सेहत का विशेष सावधानी रखें.विवाद को बढ़ावा न दें अन्यथा आपको परेशानी होगी .प्रयास करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी.खान-पान में सावधानी रखें.जवाबदारी के कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे.
🌹-तुला राशि
आज के दिन जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.जल्दबाजी न करें .घर परिवार में सुख शांति रहेगी.पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकते है .नौकरी में प्रयास सार्थक होंगे.व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं.ऋण कैसे चुकाया जाये इस ओर ध्यान देना चाहिए. कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन स्टायी सम्पति के कार्य मनानुकूल लाभ देंगे .किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा .किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा .कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचकर रहें. महत्वपूर्ण कार्यों में स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है. साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा.आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
🌹-धनु राशि
आज के दिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा .व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है.धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें .आपके कार्यों की प्रशंसा होगी.नए कार्यों में सफलता मिलेगी. पुराने रोगों से पीडि़त रहेंगे.
🌹-मकर राशि
आज के दिन जोखिम व जमानत के कार्य टालें .व्यापार अच्छा चलेगा .मित्रों के साथ समय आछा व्यतीत होगा .आय बढ़ेगी .व्यापारिक नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे. पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी. नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .सम्पत्ति में वृद्धि होगी जिससे लाभ होगा .नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे .थकान रह सकती है .नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है.यात्रा संभव है .क्रोध पर नियंत्रण रखें. अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर हो, वाहन सुख संभव है.
🌹-मीन राशि
आज के दिन घर बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी इसलिए अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें और समय का सदुपयोग करें.आप क्यों व्यर्थ समय गंवा रहे हैं.अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों.सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी.आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.