Advertisement

Today Horoscope 25 April: इन राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ होगा मंगलवार, यहां पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Today Horoscope 25 April: इन राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ होगा मंगलवार, यहां पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 25 अप्रैल मंगलवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

🌹मेष राशि 🌹
आज का दिन किसी बस्तु की खरीदारी हो सकते है.कार्य मै प्रगति होगी. मिला-जुला रहेगा. अपना जिद्दी रवैया छोडऩा होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं. भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा. वित्तीय मामलों का आयोजन होगा. वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा. परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. मध्याह्न के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे. नए काम की शुरुआत न करें. बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें. पेट सम्बंधित बीमारियों से सावधान रहें. यात्रा-प्रवास टालें.

🌹वृषभ राशि 🌹
आज का दिन अच्छा रहेगा. समय् ठीक रहेगा.निबेश शुभ रहेगा.  मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे. परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा होगी, जिसका निराकरण सोचने में सफल रहेंगे. मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होंगे. आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे. मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा. जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

🌹मिथुन राशि 🌹---
आज का दिन मिला-जुला रहेगा.आज हेल्थ क प्रति धयान दीजिये.रोजगार मै बृद्धि होगी.आप्रत्तासित लाभ होगा. व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा. आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में खर्च भी होगा. अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो, इसका ध्यान रखिएगा. परिवारजनों को असंतोष रह सकता है, फिर भी मध्याह्न के बाद आपका मन चिंतामुक्त रहेगा. मित्रों-स्वजनों से हुइ भेंट से मन आनंदित हो उठेगा. आज भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा.

🌹कर्क राशि 🌹 --
आज का दिन सामान्य रहेगा.आज मनसम्मान  मिलेगा.अप्रत्तासित खर्च होगा. कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन चिंतित रहेगा. आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा. नकारात्मक विचारों को मन से निकाल होगा, वरना परेशानी का कारण बनेंगे. वाणी पर संयम रखें. अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलें. निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें. विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में विघ्न आ सकता है.

🌹सिंह राशि --
आज का दिन मिला-जुला रहेगा.आप आज किसी मंदिर मै या धर्म स्तान मै जा सकते है. किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें तथा किसी भी विवाद में न पडऩे से बचें. मन एकाग्र करने का प्रयास करें. खर्च पर संयम रखना होगा. स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है. मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे. मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे. परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा. आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा.

🌹कन्या राशि 🌹--
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा. आज् किसिको  उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकते है.  कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा और लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि बनी रहेगी. आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में यश-कीर्ति मिलेगी. पर्यटन का आयोजन हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. धन व्यय में वृद्धि हो सकती है.

🌹तुला राशि --
आज का दिन अच्छा रहेगा. शारीरिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा. व्यवसाय में आपको यश की प्राप्ति होगी. आपके कार्य की सराहना होगी और ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे. जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से कर पाएंगे. किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त भी हो सकते हैं. व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी तथा पुत्र से भी लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

🌹वृश्चिक राशि --
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा. व्यावसायिक स्थल पर भी ऊपरी अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं. धन का व्यय अधिक होगा. संतानों की चिंता सताएगी. मध्याह्न के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा. व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा. बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका कार्य संपन्न होगा. व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं. धन की प्राप्ति होगी.

🌹धनु राशि --
आज का सामान्य रहेगा. मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है. क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. धन व्यय की अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें. किसी के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा करने से बचना होगा. सेहत अच्छी रहेगी.

🌹मकर राशि 🌹--
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और परिजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा. मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे, परंतु मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएंगे. क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएंगे, वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे. सेहत का ध्यान रखें.

🌹कुम्भ राशि 🌹--
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी. कार्यक्षेत्र में ध्यान देने और परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे. काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा. परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे. भावना के प्रवाह में अधिक न बह जाएं, इसका ध्यान रखें. परिजनों के साथ समय बितायेंगे. व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा.

🌹मीन राशि 🌹--
आज का दिन अच्छा रहेगा.आज बाहर से कुछ भी खाने से बचके रहना है आपको,नहीं तोह हेल्थ प्रॉब्लम हो सकते है. कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा. व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे. लेखनकार्य और सृजनात्मक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे. बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का विचार भी कर सकते हैं. बौद्धिक चर्चा में भाग लेने हेतु कार्य में आपको सफलता मिलेगी. यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. खान-पान का ध्यान रखें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement