Advertisement

Today Horoscope 2 April: आज मेष और सिंह को निवेश पर मिलेगा फायदा तो कुंभ वालों का बढ़ेगा व्यवसाय, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Today Horoscope 2 April: आज मेष और सिंह को निवेश पर मिलेगा फायदा तो कुंभ वालों का बढ़ेगा व्यवसाय, जानिए अपनी राशि का हाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 2 अप्रैल रविवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

👉🌹मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.

आज का भविष्य :  शुभ समाचार प्राप्त होंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में संतोष रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. घर में अतिथियों का आगमन होगा. व्यय होगा. विरोध होगा. विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें. पुराना रोग उभर सकता है. परिवार की चिंता रहेगी. जल्दबाजी न करें. 
 
👉🌹वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.'

आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश मनोनुकूल लाभ देगा. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे. शारीरिक कष्‍ट संभव है. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. प्रसन्नता रहेगी.

👉🌹मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'

आज का भविष्य : परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी. तनाव रहेगा. पुराना रोग उभर सकता है. लेन-देन में सावधानी रखें. किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. बात बढ़ सकती है. 
 
👉🌹कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'

आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. नौकरी में चैन रहेगा. धनहानि संभव है, सावधानी रखें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विवाद से बचें. शत्रु शांत रहेंगे. 
 
👉🌹सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'

आज का भविष्य : धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी. नई योजना बनेगी. तत्काल लाभ नहीं होगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा. मान-सम्मान मिलेगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा. कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है. शत्रु पस्त होंगे. 
 
👉🌹कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'

आज का भविष्य : व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. लंबित कार्य पूर्ण होंगे. पूजा-पाठ में मन लगेगा. किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. प्रमाद न करें. 
 
👉🌹तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'

आज का भविष्य : व्यवसाय ठीक चलेगा. पुराना रोग उभर सकता है. दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी. अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी. 
 
👉🌹वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'

आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें. नौकरी में शांति रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. मित्रों का सहयोग रहेगा. कार्य समय पर पूर्ण होंगे. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. थकान व कमजोरी रह सकती है. 
 
👉🌹धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.'

आज का भविष्य : भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. आय में वृद्धि होगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे. प्रमाद न करें. जल्दबाजी न करें. कोई समस्या खड़ी हो सकती है. शरीर शिथिल हो सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. 
 
👉🌹मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:.'

आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा. रुके कार्यों में गति आएगी. प्रसन्नता रहेगी. यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. जोखिम न उठाएं.
 
👉🌹कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'

आज का भविष्य : किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. थकान व कमजोरी रह सकती है. स्वास्थ्य पर खर्च होगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे. नौकरी में कार्यभार रहेगा. भागदौड़ रहेगी. आय होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. जल्दबाजी से चोट लग सकती है. दूर से शुभ समाचार मिल सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. 
 
👉🌹मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'

आज का भविष्य : धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बेचैनी रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement