Advertisement

Horoscope 15 March: कैसा रहेगा आपके लिए आज रविवार का दिन? यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Horoscope 15 March: कैसा रहेगा आपके लिए आज रविवार का दिन? यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, आज 15 मार्च रविवार का दिन परंपरागत रूप से ज्ञान, सलाह और दीर्घकालिक निर्णयों से जुड़ा है. आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि भावनात्मक फैसलों की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा. आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है. 

मेष राशि
आज के दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे. आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रुचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है. दो पक्षों में सुलह कराने में भी आपकी महत्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है.

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा. कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल बनने लगेगी. कई साधनों से एक साथ धन लाभ होगा. विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा करेंगे. सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा, परन्तु गृहस्थ में इसके विपरीत वातावरण रहने से हतोत्साहित हो सकते हैं.

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. संतान पक्ष के प्रति मन प्रसन्न रहेगा. सहकर्मी आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे जिससे माहौल गरम रहेगा. आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नहीं खाएगी, जिस कारण अन्य लोगों से तालमेल बैठाने में असुविधा रहेगी. घर में भी भाई बंधुओं से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी. घर के बुजुर्गों का व्यवहार भी निराश करने वाला रहेगा.

कर्क राशि
आज का दिन आपको लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलाएगा. घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की योजना बनेगी. कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे. लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा. महिलाएं पुरुषों की तुलना में बराबर सहयोग करेंगी. सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे.

सिंह राशि
आज के दिन आस-पास का वातावरण अनुकूल मिलने से दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी. कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे. गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की अनुभूति होगी. कार्य क्षेत्र पर आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी. मध्यान के आसपास किसी अन्य व्यक्ति के व्यवहार अथवा कार्य की थकान के कारण स्वभाव में झुंझलाहट आएगी.

कन्या राशि
आज के दिन आपको अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी. नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मागर्मी बढ़ेगी, फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे-पीछे पूर्ण हो ही जाएंगे. धार्मिक कार्यों में भी विशेष रुचि लेंगे.

तुला राशि
आज के दिन भी आपको मिश्रित सफलता प्रदान करेगा. मन एक साथ दो विषयों में भटकने से असमंजस में फंसे रहेंगे. बार-बार प्रयास करने पर भी निराशा मिलने से मन ऊबने लगेगा. घर एवं बाहर बड़बोलेपन के कारण स्वयं मुसीबत मोल ले सकते हैं. धर्म कर्म में आस्था होने पर भी पूजा के समय ध्यान इधर-उधर की बातों में ज्यादा भटकेगा.

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी. कार्य व्यस्तता के कारण घरेलू कार्यों की अनदेखी पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकती है. फिर भी धन लाभ होने से संतुष्टि रहेगी. धर्म कर्म में विश्वास रहने पर भी समय नहीं दे सकेंगे. तंत्र मंत्र में अधिक रुचि लेंगे.

धनु राशि
आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा. धन संबंधित कार्य जोड़-तोड़ की नीति से पूर्ण कर लेंगे. फिर भी आज के दिन से जो आशा रहेगी उसके पूर्ण होने की संभावना कम रहेगी. विद्यार्थी वर्ग मध्यान तक पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे, इसके बाद चंचलता आने लगेगी. घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी की मामूली गलती से बड़ा नुकसान होने की संभावना है, सतर्क रहें.

मकर राशि
आज का दिन आपको पुराने परिश्रम का फल प्राप्त होगा. व्यवसाय से भी प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे. आज नए कार्यों में निवेश ना करें. घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी. सुखोपभोग की वस्तुओं पर खर्च करना पड़ेगा. रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है. सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी. वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी.

कुंभ राशि
आज के दिन कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे. जमीन जायदाद संबंधी कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना करें अन्यथा बाद में पश्चाताप होगा. कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी. नौकरी पेशा वर्ग आज पर्यटन के मूड में रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें भी रहने से शिथिलता आएगी.

मीन राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा. धन लाभ के लिए अधिक इंतजार करना पड़ेगा. सहकर्मियों से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है. व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी. आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे. आय के नवीन साधन बनेंगे. उच्च वर्ग के लोगों से लाभदायक जान-पहचान होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement