Advertisement

Today Horoscope 14 May:मेष, कर्क, मकर वालों के बिगड़ेंगे काम, जानिए आपके लिए कैसा होगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Today Horoscope 14 May:मेष, कर्क, मकर वालों के बिगड़ेंगे काम, जानिए आपके लिए कैसा होगा रविवार का दिन

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 14 मई रविवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

🌹--मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹 आज आपकी खोई हुई चीजे वापस मिलने की संबवना है.आज नकारात्मक बिचारो को मन मे ना आने दें. व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा. पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा. अहंकार के भाव मन में न आने दें. आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी. परिवार की चिंता रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. थकान रहेगी. 
 
-🌹-वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹आय में वृद्धि होगी. जल्दबाजी न करें. नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं. स्वाध्याय के महत्व को समझें. संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. 

🌹--मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹धनागम होगा. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. रोजगार मिलेगा. कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा. स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे.
 
-🌹-कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. शत्रु से सतर्क रहें. काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है. शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है. विवाद न करें. दु:खद समाचार मिल सकता है. प्रमाद न करें. 
 
-🌹-सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. सुख के साधन जुटेंगे. शत्रु परास्त होंगे. सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी. आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है. पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है. प्रयास सफल रहेंगे. 
 
-🌹-कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹शुभ समाचार प्राप्त होंगे. मान बढ़ेगा. धनार्जन होगा. थकान रहेगी. रचनात्मक कार्य में मन लगेगा. अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा. समय का सदुपयोग होगा.
 
-🌹-तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹: प्रसन्नता में वृद्धि होगी. कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी. राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है. व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं. बेरोजगारी दूर होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. 
 
-🌹-वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है. पारिवारिक समस्याएं सूझबूझ से निपटाएं. कार्य में सहयोग मिलेगा. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. फालतू खर्च होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. पुराना रोग उभर सकता है. कुसंगति से हानि होगी. अनसोचे कार्य होंगे. 
 
-🌹-धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹 कार्यप्रणाली में सुधार होगा. व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें. आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा. पुराना रोग उभर सकता है. बेचैनी रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे. योजना बनेगी. आशानुरूप स्थिति बनेगी. पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा. व्यापार की चिंता रहेगी. 
 
🌷--मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम🌹' का जप करें.
आज का भविष्य : व्यवसाय ठीक चलेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. नए अनुबंध हो सकते हैं. कार्यसिद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लाभ में कमी आ सकती है. उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा. प्रमाद न करें.
 
🌹-कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम🌹' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगें . धनार्जन होगा. प्रसन्नता रहेगी. यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे. अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें. कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होगी. 
 
🌹-मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें.
आज का भविष्य 🌹 आचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा. अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें. आय में कमी होगी. व्यापार में लाभ होने के योग हैं. धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी. परिवार में किसी से विवाद हो सकता है.  चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम न लें. झंझटों में न पड़ें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement