Advertisement

Shukra Gochar : 31 अगस्‍त से इन 5 राशियों के बदलेंगे दिन, शुक्र का गोचर खोलेगा किस्‍मत का ताला

Shukra Gochar 2022 Effects on Zodiacs: 31अगस्‍त को शुक्र का राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. दो दिन बाद 5 राशियों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही अच्‍छे दिन लाने वाला है.

Latest News
Shukra Gochar : 31 अगस्‍त से इन 5 राशियों के बदलेंगे दिन, शुक्र का गोचर खोलेगा किस्‍मत का ताला

शुक्र का राशि परिवर्तन इन 5 राशियों के लिए लकी साबित होगा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2022) कई मायनों में बेहद खास माना जाता है. 31 अगस्त को शुक्र देव सिंह राशि में गोचर (Shukra Gochar In Leo) करेंगे. शुक्र, भौतिक सुख-सुविधा, ऐशवर्य, सौंदर्य के देवता माने गए हैं. इस लिहाज से जब वह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे तो ज्योतिष (Astrology) के मुताबिक इसका असर सभी राशियों पर होगा. 

31 अगस्त को शुक्र, कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर (Venus Transit 2022) करेंगे इससे पांच राशि के जातकों के अच्‍छे दिन की शुरुआत होगी. ये गोचर दांपत्य जीवन से लेकर आर्थिक जीवन, ऐश्वर्य, सुख और शांति प्रदान करने वाला है. तो चलिए जानें कि किन पांच राशियों के भाग्‍य का ताला खुलने वाला है. 

यह भी पढ़ें: क्या है गणेश चतुर्थी का श्रीकृष्ण से कनेक्शन, चंद्रमा के दर्शन से क्‍यों लगा था कलंक

वृष
वृष राशि के जातको की सोई किस्‍मत जागने वाली है. वृष के चौथे भाव में शुक्र का गोचर शुभ प्रभाव देगा. वृष जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति के साथ ही घर-परिवार में खुशी का माहौल कायम होगा. सुस्‍त पड़ी किस्मत चकम उठेगी. 

तुला
इस राशि के जातकों के 11वें भाव में शुक्र का गोचर बहुत से लाभ देने वाला साबित होगा.  नौकरी संकट से लेकर आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी और नव दंपति के जीवन में संतान सुख की प्राप्‍ति के योग्‍य भी बन रहे हैं. 

सिंह
शुक्र का गोचर इस राशि के लग्न भाव में हो रहा है. इसके साथ ही इस राशि में शुक्र और सूर्य की युति भी बनेगी. शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में पदोन्नति का योह बनेगा. पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा.

यह भी पढ़ें: कब है कलंक चतुर्थी 30 या 31 अगस्त? क्‍यों नहीं देखें इस दिन चंद्रमा

वृश्चिक
शुक्र का गोचर इस राशि के 10वें भाव होने से नौकरी में तरक्की के रास्‍ते खुल रहे हैं. शुक्र का ये गोचर समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति कराएगा. बिजनेस करने वालों को अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है. जमीन और वाहन खरीदने का योग बनेगा. किस्मत का साथ मिलेगा.

कुंभ
कुंभ राशि के 7वें भाव में शुक्र गोचर होने जा रहा है. शुक्र का यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आप आर्थिक समस्याओं को निपटा पाएंगे. साथ ही सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement