Advertisement

Horoscope Today 24 February: मिथुन, वृश्चिक, धनु वालों की आय में आज वृद्धि के योग, जानिए सभी 12 राशियों के क्या कहते हैं सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Horoscope Today 24 February: मिथुन, वृश्चिक, धनु वालों की आय में आज वृद्धि के योग, जानिए सभी 12 राशियों के क्या कहते हैं सितारे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः 24 फरवरी शुक्रवार ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. आइए जानते हैं आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

🌷🔸मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'

आज का भविष्य : व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. समय का अपव्यय होगा. दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. प्रसन्नता रहेगी. बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. कुबुद्धि हावी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विवाद से दूर रहें. कुसंगति से बचें. 
 
🌹🔸वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'

आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें. जल्दबाजी न करें. समय अनुकूल है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा. 
 
🌹🔸मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'

आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. आय में वृद्धि होगी. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. निवेश शुभ रहेगा. भाग्य का साथ रहेगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. विवाद से क्लेश होगा. काम में मन नहीं लगेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है. 

🌹🔸कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.'

आज का भविष्य : व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. शत्रु शांत रहेंगे. ऐश्वर्य पर खर्च होगा. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे कि नीचा देखना पड़े. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शारीरिक कष्ट संभव है.
 
🌹🌻सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'

आज का भविष्य : दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शत्रु शांत रहेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यय होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. आय बनी रहेगी. घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है. दुष्‍टजनों से दूर रहें. चिंता तथा तनाव रहेंगे.
 
🌷🔸कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'

आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी. व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा. किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. निवेशादि शुभ रहेंगे. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. 

🌹🔸तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'

आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धनार्जन होगा. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. 
 
🌹🔸वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'

आज का भविष्य : शुभ समाचार मिल सकता है. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. मान-सम्मान मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. शारीरिक कष्ट संभव है. अज्ञात भय रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. चिंता रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. 

🌹🔸धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'

आज का भविष्य : नई योजना बनेगी. आराम का समय मिलेगा. आशंका-कुशंका रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. आय में वृद्धि होगी. प्रमाद न करें. सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी.
 
🌹🔸मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.'

आज का भविष्य : वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी. धनार्जन होगा. नौकरी में शांति रहेगी. कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है. विवेक से कार्य करें. समस्या दूर होगी. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा.  
 
🌹🔸कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'

आज का भविष्य : धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. पूजा-पाठ में मन लगेगा. यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी. राजभय रहेगा. जल्दबाजी व विवाद करने से बचें. थकान महसूस होगी. कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता रहेगी. किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है.

🌹🔸मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'

आज का भविष्य : किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शारीरिक शिथिलता रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा. नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. अपनों से मतभेद हो सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement